प्रधान प्रत्याशी की गोली मारकर हत्या : चुनावी रंजिश में मारी तीन गोलियां, पिता बोले- पहले भी हुआ था झगड़ा

चुनावी रंजिश में मारी तीन गोलियां, पिता बोले- पहले भी हुआ था झगड़ा
UPT | प्रधान प्रत्याशी की गोली मारकर हत्या

Oct 09, 2024 15:19

सुल्तानपुर में बदमाशों ने प्रधान प्रत्याशी की गोली मारकर हत्या कर दी। शुरुआती जांच में प्रधानी के चुनाव की रंजिश की बात सामने आ रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है...

Oct 09, 2024 15:19

Sultanpur News : यूपी के सुल्तानपुर से बड़ी खबर सामने आई है। बदमाशों ने प्रधान प्रत्याशी की गोली मारकर हत्या कर दी। शुरुआती जांच में प्रधानी के चुनाव की रंजिश की बात सामने आ रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। वहीं परिजनों ने कुछ पर हत्या के आरोप लगाएं हैं। परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- यूपी के फिरोजाबाद पर युद्ध का असर : कांच नगरी को लगा करोड़ों का झटका, रास्ते में फंस रहा माल

सुबह घूमने गया था युवक
जानकारी के मुताबिक, घटना बल्दीराय थानाक्षेत्र के असरखपुर गांव की है। गांव निवासी इच्छा नाथ यादव बुधवार सुबह 5 बजे घर से 300 मीटर दूर शौच के लिए गया था। वहां पहले से मौजूद बदमाशों ने उस पर फायरिंग कर दी। इच्छा नाथ के सिर में तीन गोली लगी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। फायरिंग की आवाज सुनकर परिजन पहुंचे तो बदमाश फरार हो गए।


बहन ने लगाया इन पर आरोप
मृतक की बहन ने आरोप लगाया कि उसके भाई की हत्या राम अचल और अर्जुन प्रधान ने करवाई है, क्योंकि इन लोगों के साथ चुनावी रंजिश चल रही थी। उसने बताया कि पहले भी उन्हें धमकियां मिल चुकी थीं। मृतक के चचेरे भाई ने कहा कि 8-9 महीने पहले लकी यादव और शुभम यादव के साथ उनके भाई का झगड़ा हुआ था और 5-6 महीने पहले राम अचल के साथ भी मारपीट हुई थी। वहीं पिता का कहना है कि चुनाव के दौरान विवाद हुआ था, जिसमें जमीन के मुद्दे को लेकर भी मतभेद थे। इससे पहले भी उनके बीच झगड़ा हो चुका था, जिस पर सीओ और अन्य अधिकारियों ने आकर समझौता कराया था।

सूचना मिलने पर पहुंचे अधिकारी
सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष आरबी सुमन, सीओ बल्दीराय सौरभ सावंत और अपर पुलिस अधीक्षक अखंड प्रताप सिंह भी घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस ने बताया कि परिजनों की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। प्रारंभिक जांच में चुनावी रंजिश की संभावना सामने आई है।

यह भी पढ़ें- मिडिल ईस्ट तक मुरादाबाद के पीतल की धूम : देशों में तनाव के कारण निर्यात में भारी गिरावट, व्यापारी तलाश रहे नए विकल्प

पुलिस का बयान
ASP अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि घटना स्थल पर शांति व्यवस्था बनी हुई है। परिवार से शिकायत पत्र लिया जा रहा है, जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। प्रारंभिक जांच में प्रधानी के चुनाव से जुड़ी रंजिश की बात सामने आई है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Also Read

सदस्यता अभियान को लेकर आयोजित की बैठक, जानें क्या कहा...

9 Oct 2024 07:20 PM

अयोध्या अयोध्या पहुंची भाजपा महिला मोर्चा मंत्री : सदस्यता अभियान को लेकर आयोजित की बैठक, जानें क्या कहा...

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री डॉ ममता पांडेय बुधवार को अयोध्या पहुंचीं। पत्रकारों से बातचीत में प्रदेश मंत्री ने कहा कि मोदी और योगी सरकार की नीतियों के कारण पूरे प्रदेश की जनता में भाजपा के प्रति उत्साह है... और पढ़ें