सुल्तानपुर डकैती कांड : पुलिस ने मुख्य आरोपी विपिन सिंह के भाइयों से पूछताछ करने में जुटी, अहम सुराग मिले

पुलिस ने मुख्य आरोपी विपिन सिंह के भाइयों से पूछताछ करने में जुटी, अहम सुराग मिले
UPT | फोटो

Sep 09, 2024 18:37

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर डकैती कांड का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। डकैती कांड मामले में पुलिस टीम पूछताछ करने में जुटी है। पुलिस टीम ने...

Sep 09, 2024 18:37

Sultanpur News : उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर डकैती कांड का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। डकैती कांड मामले में पुलिस टीम पूछताछ करने में जुटी है। पुलिस टीम ने वारदात के मुख्य आरोपी विपिन सिंह के भाइयों विवेक सिंह और विमल सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। दोनों चार दिनों से घर नहीं पहुंचे हैं। परिजनों ने इसे लेकर उच्च न्यायालय में याचिका दी है, जिस पर अमेठी और सुल्तानपुर के पुलिस अधीक्षक को कोर्ट ने तलब किया है।


रविवार को रायबरेली जिला जेल में सुल्तानपुर पुलिस और अयोध्या की एसओजी टीम प्रभारी ने मास्टरमाइंड विपिन सिंह से पूछताछ की। इसके बाद उसे लेकर निकल गए।

छापा मारने की तैयारी
सूत्र के मुताबिक, पुलिस टीम को सोने की बरामदगी के अहम सुराग मिले हैं। साथ ही मास्टमाइंड के परिवार के सदस्यों और जानने पहचाने वालों की भी सूची तैयार कर ली गई है। जिनके घरों पर भी छापा मारा जाएगा। वहीं, सूत्र से जानकारी मिली है कि कुर्की की कार्रवाई को लेकर भी तैयारी हो रही है।

Also Read

नौ माह पेट में पाला, लोक लिहाज की आड़ में नवजात बच्ची को झाड़ियों में फेंका

6 Oct 2024 05:07 PM

अयोध्या Ayodhya News : नौ माह पेट में पाला, लोक लिहाज की आड़ में नवजात बच्ची को झाड़ियों में फेंका

किसी कलयुगी ने 09 माह पेट में पालने के बाद 02 किलोग्राम की स्वस्थ नवजात बच्ची को लोक लिहाज या मरने के लिए झाड़ियों में फेंक दिया... और पढ़ें