ऑथर Arun Pathak

Ayodhya news : नवंबर तक पूर्ण हो जाएगा श्रीराम मंदिर का प्रथम तल, जहां सजेगा राम दरबार

नवंबर तक पूर्ण हो जाएगा श्रीराम मंदिर का प्रथम तल, जहां सजेगा राम दरबार
UPT | मन्दिर समिति अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र

Mar 10, 2024 19:48

प्रभु श्रीराम का दिव्य और भव्य मंदिर निर्माण का कार्य प्रगति पर है। मन्दिर निर्माण कार्य को लेकर अयोध्या में तीन दिनी राम मंदिर निर्माण समिति की बैठक रविवार को सम्पन्न हो गई।

Mar 10, 2024 19:48

Ayodhya news : प्रभु श्रीराम का दिव्य और भव्य मंदिर निर्माण का कार्य प्रगति पर है। मन्दिर निर्माण कार्य को लेकर अयोध्या में तीन दिनी राम मंदिर निर्माण समिति की बैठक रविवार को सम्पन्न हो गई।

मन्दिर समिति अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने रविवार को राम मंदिर निर्माण को लेकर बताया कि पिछले तीन दिनों की बैठक में निर्माण कार्य की समीक्षा की गई है। जो निर्माण कार्य अलग-अलग स्थान पर विशेष रूप से मंदिर परकोटा व अन्य निर्माण कार्य जो सुविधाओं के लिए जारी है। उसकी भी समीक्षा की गई। निर्माण कार्य करने की समय सारिणी बनाई गई है, उसके अनुसार ही परिणाम आएंगे। मंदिर का प्रथम व द्वितीय तल का निर्माण कार्य जल्द पूर्ण किया जाए।  विशेष रूप में प्रथम तल जहां राजाराम का दरबार होगा वह नवंबर तक पूर्ण हो जाएगा।

टाटा कंसल्टेंसी के इंजीनियर आनंद मेहता ने बताया कि जितने भी मंदिर निर्माण अधूरे हैं उनका कार्य चल रहा है। परकोटा, सप्त ऋषि मंदिर, सबका निर्माण चल रहा है।

Also Read

राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण, कार्यकर्ताओं में जोश

23 Sep 2024 02:01 PM

बाराबंकी सीएम योगी का बाराबंकी दौरा : राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण, कार्यकर्ताओं में जोश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को बाराबंकी जिले का दौरा करेंगे। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम की तैयारी को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यालय में बैठकों का सिलसिला जारी है और पढ़ें