Ayodhya News : घर से निकल रही थी बारात, अचानक दूल्हे के पिता को आया हार्ट अटैक, खुशी का माहौल बदल गया मातम में

घर से निकल रही थी बारात, अचानक दूल्हे के पिता को आया हार्ट अटैक, खुशी का माहौल बदल गया मातम में
UPT | प्रतीकात्मक फोटो।

Mar 05, 2024 18:12

यह घटना बीकापुर क्षेत्र के सहजपुर मठिया में रविवार को हुई। यहां के 50 वर्षीय जयराम के बेटे रोहित कुमार की बारात मिल्कीपुर तहसील क्षेत्र में जाने के लिए सज-धज कर दरवाजे पर निकलने की तैयारी में थी। अचानक जयराम के सीने में दर्द शुरू हुआ।

Mar 05, 2024 18:12

Short Highlights
  • बीकापुर तहसील क्षेत्र के सहजपुर मठिया की घटना
  • दूल्हा सहित 5 बाराती जाकर निभाई विवाह की रस्में
Ayodhya News (अरुण पाठक) : बड़े बेटे के विवाह की धूमधाम से बारात निकल रही थी। महिलाएं मंगलगीत गा रही थीं। वहीं डीजे की धुन पर कुछ नन्हे-मुन्ने और किशोर ठुमक लगा रहे थे। वाहनों पर बारातियों को बैठाया जा रहा था कि अचानक सारी खुशी गम में बदल गई। क्योंकि उसी समय दूल्हे के पिता के सीने में तेज दर्द उठा। जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक देर हो चुकी थी। आनन-फानन में निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

यह घटना बीकापुर क्षेत्र के सहजपुर मठिया में रविवार को हुई। यहां के 50 वर्षीय जयराम के बेटे रोहित कुमार की बारात मिल्कीपुर तहसील क्षेत्र में जाने के लिए सज-धज कर दरवाजे पर निकलने की तैयारी में थी। अचानक जयराम के सीने में दर्द शुरू हुआ। कुछ ही देर में तबीयत बिगड़ने लगी। आनन-फानन में परिवार व रिश्तेदारी के कुछ लोग जयराम को लेकर एक निजी चिकित्सक के क्लीनिक पर पहुंचे। डॉक्टर ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत हो जाने की जानकारी होते ही घर में कोहराम मच गया। हर ओर मातमी सन्नाटा छा गया।

कुछ रिश्तेदारों औऱ शुभचिंतकों के समझाने पर दूल्हा अपने आवश्यक 5 बारातियों समेत विवाह करने निकल गया। वधू पक्ष को इसकी जानकारी दे दी गई थी। दूल्हा रोहित समेत 5 लोग रात में किसी तरह वैवाहिक रस्में पूरी कर वापस घर लौट आए। सोमवार को नन्दीग्राम भरतपुर शमशान स्थल पर ले जाकर अंतिम संस्कार कराया गया। मुखाग्नि दूल्हे के छोटे भाई गौतम ने दी। जयराम के परिवार में पत्नी चमेली देवी व दो पुत्र हैं। अपने बड़े बेटे का धूमधाम से विवाह करने का अरमान अधूरा रह गया। सोमवार को नई नवेली दुल्हन को मायके वालों ने अंतिम दर्शन कराया। घटना से पूरा क्षेत्र स्तब्ध है।

Also Read

काशी के अलावा अब अयोध्या में भी मिलेगी इसकी शिक्षा, 1 साल का होगा कोर्स

8 Jul 2024 02:36 PM

अयोध्या रामनगरी में होगी कर्मकांड की पढ़ाई : काशी के अलावा अब अयोध्या में भी मिलेगी इसकी शिक्षा, 1 साल का होगा कोर्स

अब आपको कर्मकांड की पढ़ाई के लिए काशी जाने की जरूरत नहीं है। अयोध्या के डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय ने अपनी नई पहल के तहत आने वाले सत्र 2024-25 से कर्मकांड को... और पढ़ें