Ayodhya News : नकुल दुबे बोले-उत्तर प्रदेश में जंगल राज चल रहा है, किसी का कोई पुरसाहाल नहीं

नकुल दुबे बोले-उत्तर प्रदेश में जंगल राज चल रहा है, किसी का कोई पुरसाहाल नहीं
UPT | पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल।

Aug 31, 2024 20:54

जनपद के दो क्षेत्रों में हुई बलात्कार की घटनाओं को लेकर कांग्रेस पार्टी का 21 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल अयोध्या पहुंचा। प्रदेश सरकार पर जमकर भड़ास निकाली...

Aug 31, 2024 20:54

Short Highlights
  • कांग्रेस डेलिगेशन ने अयोध्या में दो रेप पीड़ित परिवारों से की मुलाकात
  • अयोध्या में रामलला ने निर्देश दे ही दिया है, उपचुनाव में भी देंगे
  • पूर्व मंत्री व कांग्रेस नेता नकुल दुबे  ने योगी सरकार पर बोला जुबानी हमला 

Ayodhya News : गत दिनों जनपद के दो क्षेत्रों में हुई बलात्कार की घटनाओं को लेकर कांग्रेस पार्टी का 21 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल अयोध्या पहुंचा। प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व कर रहे पूर्व मंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नकुल दुबे ने प्रदेश की योगी सरकार पर जमकर जुबानी हमला किया। कहा कि यहां जंगलराज चल रहा है। जब चाहते हैं न्याय की परिभाषा तक बदल जाती है। कहा कि भाजपा के पाप का घड़ा भर रहा है जल्द ही अब फूटेगा।
जनपद में पहुंचे 21 सदस्यीय कांग्रेस डेलिगेशन ने थाना रौनाही व थाना महाराजगंज क्षेत्र में रेप पीड़ित परिवार से मुलाकात कर घटना की बाबत जानकारी ली। पीड़ित परिवार को सांत्वना दी। भरोसा दिया कि कांग्रेस पार्टी परिवार के साथ खड़ी रहेगी।

परिवार के साथ मुलाकात करने के बाद पूर्व मंत्री व कांग्रेस नेता नकुल दुबे ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। कहा कि पूरे उत्तर प्रदेश में जंगल राज चल रहा है। किसी का कोई पुरसाहाल नहीं है। कोई कानून व्यवस्था नहीं है। जब हम चाहते हैं न्याय पूर्ण हो जाते हैं जब हम चाहते हैं अन्याय पूर्ण हो जाते हैं। आपको देख लेंगे तो न्याय की दूसरी परिभाषा हो जाएगी, दूसरे को देख लेंगे तो न्याय की परिभाषा बदल जाएगी। इसलिए हम लोग अजीबो गरीब परिस्थितियों में जीने के लिए मजबूर हैं। बहुत जल्दी यह भी शासन समाप्त हो जाएगा। 2027 में इससे भी निजात मिल जाएगी।

कांग्रेस नेता नकुल दुबे ने योगी सरकार की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए हैं। कहा कि सरकार  सिर्फ घर गिराने, बुलडोजर चलवाने और लोगों को तबाह करने का काम कर रही है। हालात यह है कि विकास के नाम पर पुश्तेनी मकानों को जमीदोंज करना है। बदले में हालात यह है कि मुआवजा के नाम पर अयोध्या धाम में केवल एक-एक लाख रुपये दिया गया। अयोध्या में दुकानों का मुआवजा केवल एक एक लाख रुपये दिया गया। अब उनसे कहा जा रहा है 13 लाख रुपये में नई दुकान खरीद लीजिए। जिसको एक लाख रुपये का मुआवजा मिला है वह 13 लाख रुपये कहां से लाएगा। ऐसे हालात में भाजपा के पाप का घड़ा भर रहा है और दंड मिलना निश्चित है। जैसा आप कर्म करेंगे वैसा फल मिलेगा। अयोध्या सांसदी चुनाव में तो राम लला ने निर्देश दे दिया है।

दूसरा निर्देश अभी विधानसभा उप चुनाव में मिल जाएगा और 2027 में प्रदेश विधानसभा चुनावों में तीसरा यानी फाइनली निर्देश प्रभु राम देंगे क्योंकि पाप का घड़ा तो भर ही चुका है बस घड़े का फूटना बाकी है, राम लला ने निर्देश देना चालू कर दिया है जल्द ही घड़ा फूटेगा। कांग्रेस नेता ने बताया कि आज थाना रौनाही के मगल्सी गांव में रेप पीड़िता परिवार और जनपद के ही थाना महाराजगंज के कुम्हिया गांव में 4 वर्षीय बालिका के साथ हुए दुष्कर्म पर परिवार से मुलाकात और दोनों परिवारों को आश्वासन तथा भरोसा दिया गया कि कांग्रेस पार्टी पीड़ित परिवार के साथ है। डेलीगेशन दोनों घटनाओं की अपनी रिपोर्ट राष्ट्रीय नेतृत्व को देगा।

Also Read

आनंदीबेन पटेल ने कहा- आत्मनिर्भर बनें और दूसरों को दें रोजगार

19 Sep 2024 08:01 PM

अयोध्या कृषि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में पहुंचीं राज्यपाल : आनंदीबेन पटेल ने कहा- आत्मनिर्भर बनें और दूसरों को दें रोजगार

आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के 26वें दीक्षांत समारोह में प्रदेश की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने अपने भाषण में कहा कि कठिन परिश्रम और दृढ़ संकल्प के चलते विश्वविद्यालय ने नैक में उच्च ग्रेड A++ प्राप्त किया... और पढ़ें