Ayodhya News : राम मंदिर के चंदे का पैसा खा रहे, भगवान राम ने उनको दंड दिया तो अयोध्या की सीट हार गए

राम मंदिर के चंदे का पैसा खा रहे, भगवान राम ने उनको दंड दिया तो अयोध्या की सीट हार गए
UPT | यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष ने सरकार पर निशाना साधा।

Jun 26, 2024 09:53

श्रीराम लला के मंदिर और रामपथ पर हुए निर्माण कार्यों को लेकर यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रामेंद्र त्रिपाठी ने भाजपा सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं...

Jun 26, 2024 09:53

Short Highlights
  • यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने लगाए आरोप, निर्माण कार्यों पर सुनाई खरी खरी
  • पहली बरसात में रामपथ पर हुए गड्ढे, राममंदिर में भी टपकने लगी छत

Ayodhya News : श्रीराम लला के मंदिर और रामपथ पर हुए निर्माण कार्यों को लेकर यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रामेंद्र त्रिपाठी ने भाजपा सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। कहा कि पहली ही बरसात में रामपथ पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। सड़कें धंस गई है। गलियों में कीचड़ व पानी भरने से नारकीय स्थिति बन गई है। यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने कई गम्भीर आरोप लगाए हैं। कहा कि हालात यह हैं कि भगवान राम के मंदिर की छत से भी पानी टपकने लगा है।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा की जल्दबाजी में राम मंदिर का उद्घाटन और रामपथ की सड़के बनाई गई। पहली बारिश नहीं झेल पाई जिससे सड़कों में बड़े बड़े खतरनाक गड्ढे बन गए हैं। राम मंदिर की छत से जो पानी टपक रहा वह मैं नहीं खुद वहां के प्रधान पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास के बयान में सामने आया है। कहा कि जब पुजारी बता रहे हैं कि कोई झूठ तो होगा नहीं। किस तरह से मंदिर का निर्माण हो रहा है। यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष त्रिपाठी ने कहा है कि मंदिर के चंदे का जो लोग पैसा खा रहे।इसी के चलते आज भगवान राम ने उनको दंड दिया तो अयोध्या की सीट हार गए। भगवान राम ने लोकसभा सीट विपक्ष के हाथ में डाल दिया। भगवान राम से अभी कितने दंड और मिलने हैं। क्योंकि इंसान को तो धोखा दो और साथ में भगवान को धोखा देने वालों को नरक में नहीं मिलेगी जगह।

अयोध्या में बनाई गई सड़कें क्यों धंस गईं, बताने की जरूरत नहीं 
अयोध्या के सड़के धस रही है। आने जाने वाले लोग सड़कों पर गिर रहे।गंभीर रूप से घायल हो रहे हैं। आए दिन दुर्घटना हो रही है। कुमारगंज के नरेंद्र कृषि विश्वविद्यालय में हुए युवक की जहर खाने की मौत के मामले को लेकर यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रामेंद्र त्रिपाठी ने कहा, अभी तक उस मामले पर जांच की जा रही। लेकिन अभी तक जांच का कोई तथ्य नहीं आया सामने। विश्वविद्यालय की प्रशासन की ओर से 8 बच्चों को निष्कासित किया गया।तानाशाही रवैया के चलते बच्चों को निष्कासित किया गया है।

Also Read

फैसले के विरोध में ठेकेदारों का प्रदर्शन, निर्णय वापस  लेने की मांग

7 Sep 2024 09:45 PM

अयोध्या पांच साल तक सड़कों के रखरखाव की जिम्मेदारी का मामला : फैसले के विरोध में ठेकेदारों का प्रदर्शन, निर्णय वापस लेने की मांग

अयोध्या में लोक निर्माण विभाग की ओर से ठेकेदारों पर 5 साल तक सड़कों के रखरखाव की जिम्मेदारी सौंपने के फैसले का विरोध तेज हो गया है। अयोध्या कॉन्ट्रैक्टर एसोसिएशन के बैनर तले ठेकेदारों ने प्रदर्शन कर इस फैसले को वापस लेने की मांग की है। और पढ़ें