Ayodhya News : श्रीराम मंदिर अभियान सम्पन्न, अब हिंदुत्व को धार देगी विश्व हिंदू परिषद

श्रीराम मंदिर अभियान सम्पन्न, अब हिंदुत्व को धार देगी विश्व हिंदू परिषद
UPT | कारसेवकपुरम में विहिप नेता आलोक कुमार पत्रकारों से मुखातिब।

Feb 26, 2024 18:08

केंद्रीय प्रन्यासी मंडल एवं प्रबंध समिति की बैठक में पारित हुए प्रस्तावों के बारे में परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार ने पत्रकारों को जानकारी दी। उन्होंने कहा, विहिप अच्छे समाज के लिए 6 बिंदुओं पर काम करेगी। 

Feb 26, 2024 18:08

Short Highlights
  • अच्छे समाज के लिए 6 बिंदुओं पर अब विहिप कार्यकर्ता करेंगे काम
  • महिला स्वाभिमान, छुआछूत, ऊंच-नीच का भेद खत्म करने का अभियान
Ayodhya News : दिव्य, भव्य व नव्य श्रीराम मंदिर बनने और उसमें प्रभु श्रीराम के विराजमान हो जाने के बाद अब विश्व हिंदू परिषद का मंदिर निर्माण अभियान पूरा हो चुका है। मन्दिर प्रबंधन, चढ़ावा या अन्य किसी भी व्यवस्थात्मक गतिविधियों में विहिप की कोई भूमिका नहीं रहेगी। यह कहना है विश्व हिंदू परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार का। सोमवार को कारसेवकपुरम में पत्रकारों को केंद्रीय प्रन्यासी मंडल एवं प्रबंध समिति की बैठक में पारित हुए प्रस्तावों के बारे में जानकारी दे रहे थे।

हिन्दू सभ्यता के सांस्कृतिक जीवन मूल्य स्थापित हो रहे
आलोक कुमार ने बताया कि विहिप कार्यकर्ता अब राम राज्य की ओर आम जन को ले जाने का कार्य करेंगे। क्योंकि 22 जनवरी 2024 के बाद रामराज्य की यात्रा आरम्भ हो चुकी है। हिन्दू सभ्यता के सांस्कृतिक जीवन मूल्य स्थापित हो रहे हैं। इस नए युग के निर्माण का उत्तरदायित्व हिन्दू समाज को स्वीकार करना होगा और स्वयं उसके लिए तैयार करना होगा। कहा कि एक सभ्य समाज के निर्माण में 6 बिंदु महत्वपूर्ण हैं। जिनमें रोटी, कपड़ा, मकान, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार है, जो कि रामराज्य की परिकल्पना के लिए जरूरी है। कार्यकारी अध्यक्ष ने बताया कि बैठक में दो प्रस्ताव पारित हुए जिसमें यह महत्वपूर्ण है। 

ऊंच-नीच, छुआछूत, भेदभाव को खत्म किया जाएगा
आलोक कुमार ने कहा कि विश्व हिंदू परिषद समाज में ऊंच- नीच, छुआछूत, भेदभाव को भी खत्म करने के लिए काम करेगी। समरस समाज अच्छा कुटुंब हो इसका प्रयास विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ता करेंगे। इसके साथ ही महिला स्वाभिमान, स्वावलंबन, सुरक्षा, गरिमा और सहभागिता सुनिश्चित करने वाला, पर्यावरण संरक्षण, समस्त विघटनकारी, राष्ट्र विरोधी शक्तियों को पराजित करने वाला, सर्वे भवन्तु सुखिनः की कामना करने वाला समाज निर्माण में विहिप कार्यकर्ता लगेंगे। हम सब इसमें सफल होंगे। ऐसा दृढ़ विश्वास है।

चुनाव में जाति-धर्म के आधार पर वोट न करने की करेंगे अपील
विश्व हिंदू परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार ने अयोध्या में चल रही बैठक में हुए मंथन के बाबत बताया कि दूसरा प्रस्ताव लोकसभा चुनाव पर पारित हुआ है। जिसमें निजी स्वार्थ, जातिगत अभिनिवेश, भाषावाद, साम्रज्यवाद व क्षेत्रवाद जैसे भेदभावों को खत्मकर राष्ट्रहित में मतदान अवश्य व शतप्रतिशत करने का आह्वान किया गया है। कहा कि यह चुनाव भारत का भविष्य निर्धारित करने वाला है। ऐसे में आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित, समृद्ध और शक्तिशाली भारत सौंपना हम सब का सामूहिक दायित्व है। इस कार्य के लिए ऐसी सरकार का चुनाव करना है जो भारतीय संस्कृति व जीवन मूल्यों का सम्मान तथा उनकी रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हो। ऐसे में मतदान को राष्ट्रीय कर्तव्य मानते हुए सपरिवार मतदान करें।

समस्त मंदिरों को वापस लेने का काम करेगी विहिप
विश्व हिंदू परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार ने काशी और मथुरा मंदिरों पर पूछे गए प्रश्न के जवाब में कहा कि हमारे दोनों मंदिरों का मामला न्यायालय में है। हम लोगों ने विस्तृत अध्ययन किया है। सर्वे में मिले सुबूत भी हमारे पक्ष में हैं। कोर्ट का फैसला भी हमारे पक्ष में होगा। इतना ही नहीं भारत वर्ष के ऐसे समस्त मन्दिर जो आक्रांताओं के विध्वंस नीति के शिकार हुए उन समस्त मंदिरों को वापस लेने का कार्य विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता करेंगे। 

विहिप नेता ने लव जेहाद को घातक बताया
विहिप नेता ने राष्ट्र के लिए लव जेहाद को घातक बताया। कहा कि सभ्य समाज मे हिंसा का कोई स्थान नहीं होता है। कुटुंब का निर्माण, विवाह जैसी संस्थाओं को बनाए रखने का कार्य किया जाएगा। लिव इन रिलेशनशिप पर विश्व हिंदू परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा कि लिव इन रिलेशनशिप विवाह व परिवार व्यवस्थाओं को नष्ट करने वाला है। सभी धर्म की महिलाओं के लिए उनके गरिमा और उनके बराबरी के सम्मान को सुनिश्चित करने के लिए विहिप करेगी कार्य। आतंकवाद व नक्सलवाद के खिलाफ समाज में जनजागरण अभियान चलाया जाएगा।

Also Read

500 से अधिक लोगों को दिलाई भाजपा की सदस्यता, केंद्र सरकार का किया बखान

6 Oct 2024 07:09 PM

अयोध्या मिल्कीपुर पहुंचे पूर्व सांसद लल्लू सिंह : 500 से अधिक लोगों को दिलाई भाजपा की सदस्यता, केंद्र सरकार का किया बखान

भाजपा के महा सदस्यता अभियान के तहत रविवार को मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र के कुचेरा मंडल के अहिरौली सलोनी और महानगर करियप्पा मंडल के रेतिया में पूर्व सांसद लल्लू सिंह के नेतृत्व में कैम्प लगाया गया। और पढ़ें