Ayodhya News : युवा शक्ति का उपयोग रचनात्मक कार्यों, सामाजिक सेवाओं और राष्ट्र निर्माण के लिए किया जाना चाहिए : वैदेही बल्लभ शरण

युवा शक्ति का उपयोग रचनात्मक कार्यों, सामाजिक सेवाओं और राष्ट्र निर्माण के लिए किया जाना चाहिए  : वैदेही बल्लभ शरण
UPT | मंगारी बीकापुर में रक्तदान शिविर आयोजित

Sep 21, 2024 18:54

जनपद के युवाओं में असीम ऊर्जा और उत्साह है। युवा शक्ति का उपयोग रचनात्मक कार्यों, सामाजिक सेवाओं और राष्ट्र निर्माण के लिए किया जाना चाहिए। यह विचार नेहरू युवा मंडल मंगारी विकासखंड बीकापुर में श्री रामराज्य संकल्पना ट्रस्ट श्री अयोध्या धाम के सहयोग से आयोजित रक्तदान शिविर में वैदेही वल्लभ शरण महंत श्रीबामन मंदिर ने कहीं...

Sep 21, 2024 18:54

Short Highlights

*रामराज्य संकल्पना ट्रस्ट की ओर से मंगारी बीकापुर में लगा रक्तदान शिविर*

*युवाओं को संगठित कर जनपद में जनजागरण अभियान चलाने का किया आह्वान*

Ayodhya News  :  जनपद के युवाओं में असीम ऊर्जा और उत्साह है। युवा शक्ति का उपयोग रचनात्मक कार्यों, सामाजिक सेवाओं और राष्ट्र निर्माण के लिए किया जाना चाहिए। यह विचार नेहरू युवा मंडल मंगारी विकासखंड बीकापुर में श्री रामराज्य संकल्पना ट्रस्ट श्री अयोध्या धाम के सहयोग से आयोजित रक्तदान शिविर में।वैदेही वल्लभ शरण महंत श्रीबामन मंदिर स्वर्ग द्वार अयोध्या एवं मुख्य ट्रस्टी श्री राम राज्य संकल्पना ट्रस्ट ने कहीं।

रक्तदाताओं और मौजूद युवाओं को सम्बोधित करते हुए महंत वैदेही वल्लभ शरण ने कहा कि अब वक्त आ गया है कि जनपद अयोध्या में गांव गांव जाकर के जन जागरण अभियान चलाया जाए। आज के सामाजिक परिवेश में राम राज्य संकल्पना का वातावरण तैयार किया जाए। जिससे समाज में जन चेतना हो और आपसी भाईचारे के साथ समाज और राष्ट्र को मजबूत करने में सभी की भागीदारी सुनिश्चित हो सके। कहा कि युवाओं में अद्भुत क्षमता है। पिछले 24 वर्षों से अयोध्या के रक्त कोष में पर्याप्त मात्रा में रक्तदान करके हजारों लोगों की जिंदगी बचा रहे हैं। यदि युवाओं से संवाद करके उनका आवाहन किया जाए तो सामाजिक बुराइयों को समाज से  समाप्त करके बेहतर समाज का निर्माण कर सकते हैं।

*24 वर्षों से आयोजित किया जा रहा रक्तदान शिविर, 28 ने किया रक्तदान*

रक्तदान शिविर में उत्साह पूर्वक रविंद्र यादव पूर्व प्रधान, अतुल यादव सदस्य जिला पंचायत, रामकुमार, दीपक यादव, सुग्रीव कुमार, घनश्याम सिंह, दिलीप कुमार, विपिन यादव, फूल  चंद्र, अभिषेक चौधरी, अंजनी यादव, अवधेश कुमार यादव, संतोष कुमार, जगदीश यादव, मनोहर तिवारी महोबा, देवीलाल, वैभव यादव, तिलक निषाद, सुरेंद्र कुमार, संदीप कुमार यादव, आशीष कुमार यादव, ललित शुक्ला, श्री सुरेंद्र यादव अध्यक्ष नेहरू युवा मंडल मंगारी, दुर्गेश, चंद्रभान चौरसिया सहित 28 युवाओं ने रक्तदान किया। जिला चिकित्सालय अयोध्या धाम स्थित रक्त कोष की ओर से मोबाइल वैन भी थी। शिविर की अध्यक्षता करते हुए राम किशोर यादव पूर्व जिला युवा समन्वयक नेहरू युवा केंद्र एवं मैनेजिंग ट्रस्टी /राष्ट्रीय महामंत्री श्री राम राज्य संकल्पना ट्रस्ट ने 9 अगस्त 2000 से रक्तदान  की शुरुआत किया था।आज भी रक्त कोष में जरूरतमंदों की सेवा के लिए रक्तदान करके सामाजिक सेवा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अयोध्या जनपद में युवाओं को जागरूक और संगठित करने के लिए व्यापक अभियान चलाया जाएगा। जिससे रामराज्य की संकल्पना का वातावरण  बन सके। रक्तदान समारोह के अंत में मुख्य अतिथि के रूप मे श्री वैदेही बल्ल्भ शरण जी महराज जी ने सभी रक्त दाताओं को माल्यार्पण कर आशीर्वाद स्वरुप सम्मानित किया। आयोजक श्री सुरेंद्र कुमार यादव अध्यक्ष नेहरू युवा मंडल मंगारी ने आभार ज्ञापन किया।

Also Read

शंकराचार्य ने सरकार पर साधा निशाना, मंदिरों का प्रबंधन संतों को सौंपा जाए

21 Sep 2024 07:37 PM

अयोध्या तिरुपति मंदिर विवाद  : शंकराचार्य ने सरकार पर साधा निशाना, मंदिरों का प्रबंधन संतों को सौंपा जाए

जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने तिरुपति मंदिर के प्रसाद को लेकर उठे विवाद पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि संतों और धर्माचार्यों को मंदिरों का नियंत्रण सरकार से स्वतंत्र कराना चाहिए। और पढ़ें