लोकसभा चुनाव 2024 : बोले अखिलेश यादव- जब आत्मविश्वास लड़खड़ाता है, तो जुबान भी लड़खड़ाती है

बोले अखिलेश यादव- जब आत्मविश्वास लड़खड़ाता है, तो जुबान भी लड़खड़ाती है
फ़ाइल फोटो | अखिलेश यादव

May 26, 2024 17:53

सलेमपुर लोकसभा के सपा प्रत्याशी रमाशंकर राजभर के समर्थन में बेल्थरारोड नगर पंचायत के जीएमएएम इंटर कालेज के मैदान में रविवार को आयोजित...

May 26, 2024 17:53

Ballia News : सलेमपुर लोकसभा के सपा प्रत्याशी रमाशंकर राजभर के समर्थन में बेल्थरारोड नगर पंचायत के जीएमएएम इंटर कालेज के मैदान में रविवार को आयोजित चुनावी सभा में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने बलिया की क्रांतिकारी धरती को नमन करते हुए जनता का आभार व्यक्त किया। 

भाजपा सरकार में किसानों को नहीं मिल रहा लाभ 
अखिलेश यादव ने कहा कि इंडिया गठबंधन के पक्ष में पश्चिम से जीत की हवा चली है। छठवें चरण के मतदान में जो इंडिया गठबंधन को मत पड़े हैं, भारतीय जनता पार्टी का सफाया हो चुका है। बलिया में जनता को जो गुस्सा है, उसका भारतीय जनता पार्टी सामना नही कर पाएगी। बीजेपी ने जो 400 पार का नारा दिया है, वह 400 के पार चली गई है। केवल 143 सीट ही जीत पाएंगे। कहा कि किसानों को लाभ नहीं मिल रहा है। महंगाई बढ़ाकर किसानों को परेशान कर दिया है। किसानों की खाद चोरी की। किसानों को मजबूर किया कि जब नैनो यूरिया खरीदोगे, तब डीएपी मिलेगा। 

बीजेपी सरकार ने नौजवानों का जीवन बर्बाद करने का काम किया
अखिलेश यादव ने कहा कि इंडिया गठबंधन ने तय किया है कि किसान भाइयों का कर्ज माफ होगा। किसानों के हित मे एमएसपी कानून लागू करेंगे। डबल इंजन की सरकार में नौजवानों द्वारा दी गई परीक्षा के बाद पेपर लीक हो गया। पेपर लीक करने वालों पर  बीजेपी का बुल्डोजर नहीं चला। बीजेपी की सरकार ने नौजवानों के जीवन बर्बाद करने का काम किया। सेना में भर्ती होने की तैयारी करने वाले नौजवानों के लिए चार साल की नौकरी कर दी। अग्निवीर योजना सरकार बनने पर समाप्त करेंगे और पक्की नौकरों मिलेगी। उम्र की सीमा भी बढ़ाई जाएगी। 

भाजपा संविधान बदलकर आरक्षण हटाना चाहती हैं
उन्होने कहा कि 60 लाख परीक्षा से वंचित नौजवानों के परिवार के लोग के मत बीजेपी के खिलाफ पड़ेगा। भाजपा संविधान बदलकर आरक्षण हटाना चाहती हैं। यूपी की जनता संविधान बदलने वालों को बदलने जा रही है। डर से उनकी भाषा बदल गई है। उनकी जुबान भी लड़खड़ा गई है। सातवें चरण में जब वोट पड़ेगा तो भारतीय जनता पार्टी वाले सात समंदर पार चले जाएंगे। वैक्सीन लगवाकर जान को खतरा पैदा कर दिया है। जिस कम्पनी से वैक्सीन लगवाई उससे पैसा वसूला है। मीट सप्लाई करने वाली कम्पनी से चंदा लिया। इस बार जनता मन की बात नहीं संविधान की बात सुनना चाह रही है। भाजपा का सफाया हो गया है।

Also Read

एक दिन की डीएम बनीं सृष्टि सिंह, सुनीं लोगों की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश 

5 Oct 2024 08:44 PM

मऊ Mau News : एक दिन की डीएम बनीं सृष्टि सिंह, सुनीं लोगों की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश 

जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र ने 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत डीएवी इंटर कॉलेज की छात्रा सृष्टि सिंह को एक दिन के लिए जिलाधिकारी नियुक्त किया। और पढ़ें