Ballia News : जिले को मिले 138 नवनियुक्त लेखपाल, परिवहन मंत्री ने बांटे नियुक्ति पत्र

जिले को मिले 138 नवनियुक्त लेखपाल, परिवहन मंत्री ने बांटे नियुक्ति पत्र
UPT | कार्यक्रम में मौजूद अधिकारी और नवनियुक्त लेखपाल

Jul 10, 2024 20:30

जिले को 138 नवनियुक्त लेखपाल मिल गए हैं। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह व जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में...

Jul 10, 2024 20:30

Ballia News : जिले को 138 नवनियुक्त लेखपाल मिल गए हैं। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह व जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में 51 चयनित लेखपालों को नियुक्ति पत्र दिया। मंत्री व जिलाधिकारी के हाथ नियुक्ति पत्र पाकर लेखपालों के भी चेहरे खुशी से खिल उठे।

मंत्री बोले, पूरी ईमानदारी व निष्ठा के साथ करें कार्य  
परिवहन मंत्री ने सभी चयनित लेखपालों को सरकारी सेवा में आने के लिए बधाई देते हुए ईमानदारी व निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के प्रति प्रेरित किया। कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में भूमि विवाद की स्थिति में सही व्यक्ति को न्याय दिलाने में लेखपाल की जिम्मेदारी काफी महत्वपूर्ण हो जाती है। सभी चयनित लेखपाल अपने हल्के में जनता के साथ हमेशा संवाद बनाये रखें। जितना अपने क्षेत्र से जुड़े रहेंगे, उतना ही आपका कार्य बेहतर होगा। इस दौरान परिवहन मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार बिना भेदभाव के और आरक्षण नियमों का पालन करते हुए युवाओं को उनकी योग्यतानुसार रोजगार दे रही है। 

बेहतर कार्य कर स्वयं का सम्मान बढ़ाएं -डीएम
कार्यक्रम में जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने भी सभी चयनित लेखपालों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह सरकारी सेवा जनसेवा के लिए है। बेहतर कार्य कर स्वयं का सम्मान बढ़ाने का भी मौका यह सेवा देती है। सभी चयनित लेखपाल अपने कार्य के बारे में अच्छे से जान लें और पूरी ईमानदारी से उसका निर्वहन करें। 

सबसे ज्यादा सदर तहसील को मिले 41 लेखपाल
जिले को मिले 138 लेखपालों का तहसीलवाद आवंटन हो चुका है। इसमें सबसे ज्यादा सदर तहसील को 41 लेखपाल मिले हैं। इसके अलावा बांसडीह तहसील में 16, रसड़ा में 34, बेल्थरारोड में 14, सिकंदरपुर में 18 तथा बैरिया में 15 लेखपालों को तैनाती मिली है। इस नव चयनित लेखपालों के आ जाने से काफी हद तक लेखपालों की कमी भी दूर हो जाएगी और राजस्व विभाग की जनता के बीच सेवाएं और बेहतर तरीके से पहुंचेगी।

कार्यक्रम में ये रहे मौजूद
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष संजय यादव, मुख्य राजस्व अधिकारी त्रिभुवन, एसडीएम सदर आत्रेय मिश्र, एडीएम डीपी सिंह, लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष निर्भय सिंह, उपाध्यक्ष मनोज यादव आदि मौजूद थे। 

Also Read

छात्र-छात्राओं में दिखा उत्साह,  23 सितंबर तक चलेगा समारोह

19 Sep 2024 07:47 PM

बलिया जेएनसीयू में दीक्षांत सप्ताह का भव्य आयोजन : छात्र-छात्राओं में दिखा उत्साह, 23 सितंबर तक चलेगा समारोह

जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय बलिया में कुलपति प्रोफेसर संजीत गुप्ता के निर्देशन में षष्ठम् दीक्षांत समारोह के उपलक्ष्य में दीक्षांत सप्ताह का आयोजन 17 से 23 सितंबर 2024 तक किया जा रहा है। जिसने विभिन्न प्रकार के रंगारंग कार्यक्रमों में छात्र छात्राएं बढ़- चढ़कर हिस्सा ले रह... और पढ़ें