Ballia News : डीएम ने कलेक्ट्रेट स्थित राजस्व अभिलेखागार का किया औचक निरीक्षण, दिए ये निर्देश

डीएम ने कलेक्ट्रेट स्थित राजस्व अभिलेखागार का किया औचक निरीक्षण, दिए ये निर्देश
UPT | बलिया

Oct 15, 2024 20:56

जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने कलेक्ट्रेट स्थित राजस्व अभिलेखागार का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आरआरके...

Oct 15, 2024 20:56

Ballia News : जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने कलेक्ट्रेट स्थित राजस्व अभिलेखागार का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आरआरके से आज नकल के लिए कितने आवेदन आए तथा अबतक कितने नकल लंबित है, इसकी जानकारी प्राप्त की।



कार्यों की जानकारी प्राप्त कर दिए ये निर्देश
बता दें कि जिलाधिकारी ने नियमानुसार और समयबद्ध नकल दिए जाने तथा समुचित तरीके से रजिस्टर पर अंकन करने को कहा। उन्होंने व्यवस्थित तरीके से अभिलेखों का रखरखाव सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने अभिलेखागार में कार्यरत सभी कार्मिकों से उनके कार्यों की जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीएम द्वारा जानकारी प्राप्त करने पर बताया गया कि कोई भी बाहरी व्यक्ति कार्य नहीं कर रहा हैं। 

शिकायत पर होगी कड़ी कार्यवाही
उन्होंने कहा कि कोई भी बाहरी व्यक्ति के कार्य करने की शिकायत प्राप्त होती है तो कड़ी कार्यवाही की जाएगी। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी डी0 पी0 सिंह और नगर मजिस्ट्रेट इंद्रकांत द्विवेदी उपस्थित रहे।

Also Read

डॉक्टर ने लिखा पत्र, कहा- मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई...

19 Oct 2024 08:32 PM

मऊ मऊ में सपा सांसद के खिलाफ FIR वापस : डॉक्टर ने लिखा पत्र, कहा- मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई...

मऊ में जिला चिकित्सालय के डॉक्टर और सपा सांसद के बीच का विवाद एक नया मोड़ ले चुका है। शनिवार को डॉ. सौरभ त्रिपाठी ने दबाव में आकर अपना मुकदमा वापस ले लिया... और पढ़ें