Ballia News : बाबा की जयंती पर उमड़ा आस्था का सैलाब, हुआ दीपोत्सव, जले सवा लाख दीप

बाबा की जयंती पर उमड़ा आस्था का सैलाब, हुआ दीपोत्सव, जले सवा लाख दीप
UPT | जले सवा लाख दीप।

Oct 22, 2024 01:13

आदर्श नगर पंचायत चितबड़ागांव के वीरान क्षेत्र में स्थित ब्रह्मलीन श्री श्री 1008 माधव ब्रह्म बाबा के जन्मोत्सव पर आयोजित होने वाले तीन दिवसीय धार्मिक...

Oct 22, 2024 01:13

Ballia News : आदर्श नगर पंचायत चितबड़ागांव के वीरान क्षेत्र में स्थित ब्रह्मलीन श्री श्री 1008 माधव ब्रह्म बाबा के जन्मोत्सव पर आयोजित होने वाले तीन दिवसीय धार्मिक आस्था के आयोजन के क्रम में रविवार को दीपोत्सव कार्यक्रम हुआ। दीपोत्सव के दौरान पावन धाम पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। हजारों की संख्या में भक्त जुटे और उस वीरान इलाके में स्थापित स्थान पर भव्यतम और दिव्यतम दीपावली सा नजारा दिखा। सवा लाख से अधिक दीप भक्तों और आयोजन समिति ने जलाए। दीपोत्सव और आरती के समय बाबा के अनन्य भक्त गुरु भरत उपाध्याय भी सपरिवार मौजूद रहे।



एक दिन पहले ही संपन्न हो गया था सजावट का कार्य
माधव ब्रह्म बाबा के पावन स्थान पर प्रत्येक वर्ष 20 अक्टूबर के दिन दीपोत्सव का आयोजन किया जाता है। पावन स्थल की साफ -सफाई और सजावट का कार्य एक दिन पहले ही संपन्न हो गया था। रविवार को सुबह से ही भक्त दीपोत्सव की तैयारी में जुटे थे। पावन स्थान के आगे कतारबद्ध तरीके से दीप रखा गया। 

ये भी पढ़ें : सरसावा एयरपोर्ट का प्रधानमंत्री ने किया उद्घाटन : उड़ानें शुरू होने में लगेगा समय, कई आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी

भक्तों का आगमन दोपहर से ही शुरु हो गया था। निर्धारित समय पर गुरूजी भरत उपाध्याय ने दीप प्रज्वलित कर दीपोत्सव की शुरुआत की। फिर देखते ही देखते लाखों दीप जल उठे। इस दौरान दीपावली सा नजारा देखने को मिला। हजारों भक्तों ने मनोयोग से बाबा का जयकारा किया। दीपोत्सव के बाद आरती मंच से माधव ब्रह्म बाबा की पावन आरती का गायन हुआ। चल रहे अष्जाम कीर्तन हरे राम, हरे कृष्ण की पूर्णाहुति के बाद सोमवार को भव्य हवन और भंडारा होगा।

ये भी पढ़ें : महाकुंभ 2025 : श्रद्धालुओं को मिलेगा 'सुरक्षित स्नान', अत्याधुनिक उपकरणों से लैस होंगे SDRF-NDRF जवान

परिसर में लगा मेला..
माधव ब्रह्म बाबा के पावन स्थल पर जन्मोत्सव आयोजन पर मेले का भी आयोजन हुआ। छोला, समोसा, चाउमिन, जलेबी, आइसक्रीम आदि की दर्जनों से अधिक दुकानें लगी। महिलाओं के सौंदर्य प्रशाधन सामग्री और खिलौनों की भी दुकानें लगीं। इस मौके पर ग्रामीण इलाकों के भक्त श्रद्धालुओं ने मेले का भी खूब आनंद लिया।

Also Read

शराब तस्करी में लिप्त महिला पुलिस कस्टडी से फरार, पवन हत्याकांड में ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

21 Oct 2024 09:20 PM

बलिया Ballia News : शराब तस्करी में लिप्त महिला पुलिस कस्टडी से फरार, पवन हत्याकांड में ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

बीते चौबीस घंटे के दौरान जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में ऐसी घटनाएं घटित हुई, जिसमें पुलिस की भद पीटती नजर आई। सुखपुरा थाना क्षेत्र में शराब तस्करी... और पढ़ें