कमलेश हत्याकांड : पुलिस ने प्रेमी के बाद आरोपी पत्नी को भी किया गिरफ्तार, जानिए कैसे दिया घटना को अंजाम

पुलिस ने प्रेमी के बाद आरोपी पत्नी को भी किया गिरफ्तार, जानिए कैसे दिया घटना को अंजाम
UPT | प्रतीकात्मक फोटो

Jul 07, 2024 22:28

जिले के दोकटी थाना क्षेत्र के श्रीपतिपुर (धतूरी टोला) गांव निवासी कमलेश बिंद हत्याकांड मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी के प्रेमी को गिरफ्तार करने के बाद...

Jul 07, 2024 22:28

Short Highlights
  • मड़़हे में आपत्तिजनक स्थिति में पत्नी व प्रेमी को पकड़ा था कमलेश
  • पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर लाठी से पीटकर की थी पति की हत्या
  • मृतक के चचेरे भाई का था तिलक, पत्नी प्रेमी संग मना रही थी रंगरेलियां

Ballia News : जिले के दोकटी थाना क्षेत्र के श्रीपतिपुर (धतूरी टोला) गांव निवासी कमलेश बिंद हत्याकांड मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी के प्रेमी को गिरफ्तार करने के बाद रविवार को घटना में शामिल पत्नी को भी गिरफ्तार कर लिया है।

ये है पूरा मामला
आपको बता दें, दोकटी थाना क्षेत्र के श्रीपतिपुर (धतूरी टोला) गांव निवासी कमलेश बिंद (उम्र करीब 34 वर्ष) पुत्र स्व. लालबच्चा बिंद के चचेरे भाई का तिलक गुरुवार को था, जहां कमलेश गया हुआ था। उधर मृतक की पत्नी व उसका प्रेमी राजेश साहनी निवासी श्रीपतिपुर धतुरी टोला खेत में स्थित मड़हे में रंगरेलियां मना रहे थे। उधर मृतक कमलेश को शंका हुआ तो वह पत्नी को ढूढ़ते हुए खेत स्थित मड़हे में पहुंचा, जहां पत्नी व उसके प्रेमी राजेश को आपत्तिजनक हाल में पकड़ लिया। इसके बाद तीनों में हाथापाई हुई। फिर प्रेमी व उसकी प्रेमिका ने लाठी से पीटकर हत्या कर मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी खेत में शौच करने जा रहे ग्रामीणों को शुक्रवार की सुबह हुई। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। 

एसपी ने आरोपी से की पूछताछ
इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जब छानबीन शुरू किया तो मृतक की पत्नी और उसका प्रेमी राजेश साहनी हत्यारा निकले। इसके बाद पुलिस ने राजेश को गिरफ्तार कर लिया। उससे एसपी देव रंजन वर्मा ने पूछताछ की। जबकि पत्नी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही थी। 

दुबई में नौकरी करता था कमलेश
मृतक दो भाई हैं। बड़ा भाई टुनटुन गुजरात में नौकरी करता है। जबकि कमलेश दुबई में नौकरी करता था। आठ माह पूर्व पिता की मौत के बाद उनके श्राद्ध कर्म में शामिल होने के लिए दुबई से आया था, तब से दुबई नहीं गया। उधर दुबई जाने के बाद उसकी पत्नी व गांव के ही राजेश साहनी के बीच प्रेम-प्रसंग परवान चढ़ता गया। जब पति ने आपत्तिजनक हाल में दोनों को पकड़ लिया तो दोनों ने मिलकर कमलेश की हत्या कर दी।

Also Read

एक दिन की डीएम बनीं सृष्टि सिंह, सुनीं लोगों की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश 

5 Oct 2024 08:44 PM

मऊ Mau News : एक दिन की डीएम बनीं सृष्टि सिंह, सुनीं लोगों की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश 

जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र ने 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत डीएवी इंटर कॉलेज की छात्रा सृष्टि सिंह को एक दिन के लिए जिलाधिकारी नियुक्त किया। और पढ़ें