खेत में घुसी बोलेरो : चारा काट रहे बुजुर्ग को कुचला, अस्पताल में घोषित किया मृत, गाड़ी सीखते समय ड्राइवर ने खोया नियंत्रण

चारा काट रहे बुजुर्ग को कुचला, अस्पताल में घोषित किया मृत, गाड़ी सीखते समय ड्राइवर ने खोया नियंत्रण
UPT | सिंहासन यादव की फाइल फोटो।

Oct 09, 2024 20:35

रामपुर दक्षिण गांव के खेल मैदान में बोलेरो चलाना सीख रहा युवक अचानक नियंत्रण खो बैठा। इस दौरान पास के खेत में पशुओं के लिए चारा काट रहे पशुपालक की बोलेरो की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद घर में मातम छा गया। इस मामले में मृतक के पुत्र ने थाने में तहरीर दी है।

Oct 09, 2024 20:35

Baliya News : बलिया जिले के मनियर थाने के रामपुर दक्षिण गांव में एक 65 वर्षीय वृद्ध की अनियंत्रित बोलेरो की चपेट में आने से मौत हो गई। यह घटना बुधवार को खेल मैदान के पास हुई, जब चालक बोलेरो चलाना सीख रहा था। अचानक चालक अपना नियंत्रण खो बैठा, जिससे गाड़ी बेकाबू होकर पास के खेत में चली गई। घटना के समय वृद्ध सिंघासन यादव अपने खेत में मवेशियों के लिए चारा काट रहे थे। इस दौरान बोलेरो ने उन्हें टक्कर मार दी। उन्हें गंभीर अवस्था में आसपास के लोगों ने तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मनियर पहुंचाया जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

खेल मैदान में गाड़ी चलाना सीख रहा था आरोपी 
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सिंघासन यादव के पुत्र संदीप यादव ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। उन्होंने अपनी तहरीर में लिखा है कि उनके पिता रामपुर से खेत में चारा काटने के लिए गए थे। जब वह खेत में चारा काट रहे थे,तब खेल मैदान में गाड़ी चला रहे चालक ने लापरवाही और तेज गति से गाड़ी चलाते हुए उनके खेत में घुसकर उनके पिता को रौंद दिया।

घायल को लोग प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मनियर पहुंचे 
संदीप ने आगे बताया कि उनके पिता को वे लोग प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मनियर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस दुखद घटना के बाद मृतक की पत्नी सुगीया देवी,पुत्र संदीप और पुत्री सरिता का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने इस मामले में उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है और गाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया है। पंचनामा के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इस घटना ने न केवल परिवार में दुख का माहौल पैदा किया है, बल्कि पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। 

Also Read

पंचायत सहायक की नौकरी की लालच ने बनाया हत्यारा, ऐसे रची गई साजिश

9 Oct 2024 08:59 PM

आजमगढ़ पूर्व प्रधान की हत्या का मामला : पंचायत सहायक की नौकरी की लालच ने बनाया हत्यारा, ऐसे रची गई साजिश

आजमगढ़ के अहरौला गांव में 29 सितंबर को हुई पूर्व प्रधान की हत्या के मामले में पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है... और पढ़ें