बड़ी कार्रवाई : बीएसए ने 59 प्रधानाध्यापकों का रोका वेतन 

बीएसए ने 59 प्रधानाध्यापकों का रोका वेतन 
UPT | बलिया।

Feb 03, 2024 20:26

बीएसए मनीष कुमार सिंह ने बताया कि महानिदेशक स्कूल शिक्षा उत्तर प्रदेश के आदेश 12 दिसंबर 2023 के क्रम में यू-डायस प्लस 2023-24 की गतिविधियों को समयान्तर्गत पूरा किए जाने के लिए अधोहस्ताक्षरी कार्यालय द्वारा 20 दिसंबर को सभी विद्यालयों को नोटिस दिया गया था।

Feb 03, 2024 20:26

‌Ballia News : यू-डायस प्लस 2023-24 में स्टूडेंट माड्यूल के अंतर्गत पोर्टल पर छात्र-छात्रा विवरण में कार्य प्रारंभ न किए जाने वाले 59 प्रधानाध्यापक व प्रभारी प्रधानाध्यापकों का वेतन बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) मनीष कुमार सिंह ने शनिवार को अग्रिम आदेश तक रोक दिया है। 

कार्रवाई से शिक्षकों में हड़कंप
जनपद में एक साथ इतनी बड़ी कार्रवाई से शिक्षकों में हड़कंप मच गया है। बीएसए मनीष कुमार सिंह ने बताया कि महानिदेशक स्कूल शिक्षा उत्तर प्रदेश के आदेश 12 दिसंबर 2023 के क्रम में यू-डायस प्लस 2023-24 की गतिविधियों को समयान्तर्गत पूरा किए जाने के लिए अधोहस्ताक्षरी कार्यालय द्वारा 20 दिसंबर को सभी विद्यालयों को नोटिस दिया गया था। 28 दिसंबर तक कार्य पूरा करने का आदेश दिया गया था। 

विद्यालयों की प्रगति 50 प्रतिशत से भी कम
बीएसए ने बताया कि एक फरवरी को यू-डायस प्लस की स्टूडेंट मॉड्यूल के अंतर्गत पोर्टल पर छात्र- छात्रा विवरण प्रगति देखने पर यह जानकारी मिली की कुल 2248 बेसिक शिक्षा के अंतर्गत आने वाले परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक विद्यालय व कम्पोजिट विद्यालयों में 59 विद्यालयों की प्रगति 50 प्रतिशत से भी कम है। इसी आधार पर यह कार्रवाई की गई है। 
 

Also Read

एक दिन की डीएम बनीं सृष्टि सिंह, सुनीं लोगों की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश 

5 Oct 2024 08:44 PM

मऊ Mau News : एक दिन की डीएम बनीं सृष्टि सिंह, सुनीं लोगों की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश 

जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र ने 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत डीएवी इंटर कॉलेज की छात्रा सृष्टि सिंह को एक दिन के लिए जिलाधिकारी नियुक्त किया। और पढ़ें