उत्तर प्रदेश टाइम्स News Impact : मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में धांधली पर एडीओ समाज कल्याण के खिलाफ मुकदमा, एफआईआर में आठ दुल्हनों का भी नाम

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में धांधली पर एडीओ समाज कल्याण के खिलाफ मुकदमा, एफआईआर में आठ दुल्हनों का भी नाम
UPT | मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना मामला

Jan 31, 2024 22:29

उत्तर प्रदेश टाइम्स की खबर का बड़ा असर हुआ है। जहां जनपद के मनियर ब्लॉक में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना बीते दिनों संपन्न हुई थी। जिसमें बड़ा फर्जीवाड़ा किए जाने का सच सामने आया है। वहीं इस खबर को उत्तर प्रदेश टाइम्स ने प्रमुखता से लिया था। जिसके बाद इस मामले में जिला प्रशासन एक्शन मोड में आ गया है।

Jan 31, 2024 22:29

Short Highlights
  • 25 जोड़ों का किया गया सत्यापन, आठ मिले फर्जी
  • जांच में ज्यादातर दुल्हनों की पहले हो चुकी है शादी
  • पूरे फर्जीवाड़े में एडीओ को किया गया निलंबित
Ballia News : उत्तर प्रदेश टाइम्स की खबर का बड़ा असर हुआ है। जहां जनपद के मनियर ब्लॉक में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना बीते दिनों संपन्न हुई थी। जिसमें बड़ा फर्जीवाड़ा किए जाने का सच सामने आया है। वहीं इस खबर को उत्तर प्रदेश टाइम्स ने प्रमुखता से लिया था। जिसके बाद इस मामले में जिला प्रशासन एक्शन मोड में आ गया है। वहीं इस मामले में पहला मुकदमा मंगलवार की शाम जिला समाज कल्याण अधिकारी ने मनियर थाने में एडीओ (समाज कल्याण) समेत आठ दुल्हनों के खिलाफ दर्ज कराया गया। जानिए पूरा मामला।
 

सामूहिक विवाह फर्जीवाड़ा
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में फर्जीवाड़ा सामने आने के बाद डीएम द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई है। जिसमें डीएम रवीन्द्र कुमार ने एडीओ सुनील कुमार यादव के निलंबन की भी सिफारिश करते हुए प्रभारी जिला समाज कल्याण अधिकारी राजीव कुमार यादव को भी हटा दिया। अब उनकी जगह जिला समाज कल्याण अधिकारी के रूप में जिला दिव्यांग जन कल्याण अधिकारी दीपक श्रीवास्तव को कार्यभार सौंपा गया है। जांच कमेटी ने अभी तक मात्र 25 लाभार्थियों का सत्यापन किया है। जिसमें आठ लोग फर्जी पाए गए हैं। सामने आया कि इनमें से ज्यादातर दुल्हनों की पहले ही शादी हो चुकी है।

यह है पूरा मामला
बता दें कि मनियर इंटर कॉलेज में 25 जनवरी को आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में 568 जोड़ों का विवाह कराने का दावा प्रशासन द्वारा किया गया था। इसी बीच एक वीडियो वायरल हुआ। जिसमें 90 प्रतिशत शादी फर्जी होने की बात कही गई थी। वीडियो वायरल होने के बाद सीडीओ ओजस्वी राज ने जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन कर दिया। जांच अधिकारियों ने मनियर ब्लॉक की दो ग्राम पंचायतों के करीब 25 लाभार्थियों का सत्यापन किया। जिनमें आठ महिला लाभार्थी (दुल्हनें) फर्जी मिलीं। इनमें सुल्तानपुर गांव की पांच व मानिकपुर गांव की तीन महिलाएं शामिल हैं। मुख्य विकास अधिकारी के निर्देश पर जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपक श्रीवास्तव ने तहरीर देकर मनियर ब्लॉक के एडीओ (समाज कल्याण) सुनील कुमार यादव व आठ फर्जी महिला लाभार्थियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। वहीं, डीएम रवींद्र कुमार ने कहा है, कि जांच में अनियमितता सामने आती है, तो दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। इसके साथ ही मुख्य विकास अधिकारी ने एडीओ (समाज कल्याण) सुनील कुमार यादव के निलंबन की संस्तुति भी कर दी है।

यहां पढ़ें पूरी खबर - बलिया में सामूहिक विवाह योजना में बड़ा खेल : बिना दूल्हे के ही करा दी शादी, दुल्हन खुद अपने गले में डाल रही थीं जयमाला

Also Read

कोर्ट ने आरोपी को भेजा जेल, जानें क्या है पूरा मामला 

18 Sep 2024 09:10 PM

आजमगढ़ आजमगढ़ में अदालत की अवमानना करने पर हुई कार्रवाई : कोर्ट ने आरोपी को भेजा जेल, जानें क्या है पूरा मामला 

कोर्ट में राजीव तलवार के इस कृत्य को न्यायालय की अवमानना मानते हुए उसे तुरंत जेल भेजने का आदेश देते हुए पत्रावली को जिला जज के माध्यम से इलाहाबाद हाई कोर्ट भेजने का निर्देश दिया। और पढ़ें