जनपद दौरे पर पहुंचे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बयान देते हुए सपा पर जमकर निशाना साधा है। अयोध्या गैंग रेप कांड पर और बलिया में रोहित पांडेय हत्याकांड पर बयान देते हुए...
Ballia News : डिप्टी सीएम बोले-अयोध्या से लेकर बलिया तक हम पीड़ितों के साथ खड़े हैं, सपा के डीएनए में है गुंडई और अराजकता
Aug 04, 2024 23:59
Aug 04, 2024 23:59
अयोध्या से लेकर बलिया तक हम पीड़ितों के साथ खड़े हैं : ब्रजेश पाठक
ब्रजेश पाठक ने कहा कि पीड़ित परिवार को पांच लाख रुपये की अर्थिक मदद दी जा रही है। उन्होंने कहा कि सपा के आशीर्वाद से प्रदेश में गुंडे पनपे हैं, जो लोकसभा चुनाव के बाद से भोली भाली जनता पर कहर बरपा रहे हैं। ब्रजेश पाठक ने कहा कि अयोध्या से लेकर बलिया तक हम पीड़ितों के साथ खड़े हैं। अयोध्या में रेप काण्ड के आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। उन्होंने कहा कि सपा के डीएनए में गुंडई और अराजकता है। हत्यारों, बलात्कारियों, गुंडों को संरक्षण देना सपा का शगल रहा है। अखिलेश यादव और सपा हमेशा अपराधियों के समर्थन मे रहे हैं।
डिप्टी सीएम ने रोहित पांडेय के परिजनों से मिलकर सांत्वना दी
डिप्टी सीएम ने बलिया में उच्च कोटि की चिकित्सा व्यवस्था के निर्देश दिए। बलिया में स्वास्थ्य सेवाओं में जो भी कमियां हैं, दुरुस्त करने को कहा। डिप्टी सीएम रविवार को बांसडीह पहुंचे थे, जहां उन्होने रोहित पांडेय के परिजनों से मिलकर सांत्वना दी। वह विधायक केतकी सिंह के घर भी पहुंचे थे। जनपद के बांसडीह सीएचसी की जांच करने के बाद कहा कि पूरे जनपद में उच्च कोटि की चिकित्सा व्यवस्था हो या इस दिशा में स्वास्थ्य संबंधी कार्य अधिकारी सबकुछ ठीक करना शुरू करें। स्वास्थ्य सेवाओं में जो भी कमियां हैं उसे दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं।
Also Read
5 Oct 2024 08:44 PM
जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र ने 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत डीएवी इंटर कॉलेज की छात्रा सृष्टि सिंह को एक दिन के लिए जिलाधिकारी नियुक्त किया। और पढ़ें