Ballia News : भृगु की धरती पर रेगिस्तान जैसी गर्मी, कर्फ्यू का नजारा

भृगु की धरती पर रेगिस्तान जैसी गर्मी, कर्फ्यू का  नजारा
UPT | बलिया।

Jun 16, 2024 03:00

जेठ की गर्मी से जनपदवासी हलकान है। पिछले एक पखवाड़े से सुबह होते ही तेज धूप की शुरुआत और दोपहर में चमड़ी को झुलसाने वाली गर्मी ने दस्तक दे दी है। दोपहर में सड़कों पर कर्फ्यू जैसा नजारा देखने को मिल रहा…

Jun 16, 2024 03:00

Ballia News : जेठ की गर्मी से जनपदवासी हलकान हैं। पिछले एक पखवाड़े से सुबह होते ही तेज धूप की शुरुआत और दोपहर में चमड़ी को झुलसाने वाली गर्मी ने दस्तक दे दी है। दोपहर में सड़कों पर कर्फ्यू जैसा नजारा देखने को मिल रहा है। मौसम की मार कारोबार पर भी पड़ा है। शनिवार को हाल यह रहा कि सुबह 8:30 बजे ही पारा 40 डिग्री पहुंच गया। दोपहर होते ही सड़कों पर कर्फ्यू जैसा नजारा रहा। 

जेष्ठ माह में तेज धूप और लू का सितम जारी है। बढ़ते तापमान से हर कोई परेशान है। शनिवार की सुबह नौ बजते ही तेज धूप से लोग परेशान रहे। बाजार में सन्नाटे जैसी स्थिति रही। बढ़ते तापमान का असर कारोबार पर भी पड़ रहा है। एक अनुमान के मुताबिक, मौसम के कारण हर राेज जिले में करीब दो करोड़ रुपये का कारोबार प्रभावित हो रहा है। लू चलने से लोगों काे सफर करना भी मुश्किल हो गया है। सुबह से तेज धूप निकलने से लोग घरों में रहने को मजबूर रहे। पहले बाजार में हमेशा चहल-पहल रहती थी, अब वहां दोपहर होते ही सन्नाटा हो जाता है। इसका असर छोटे व मध्यम वर्ग के व्यापारियों पर पड़ रहा है।

70 प्रतिशत व्यापार प्रभावित 
व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष मंजय सिंह ने बताया कि सामान्य दिनों में छोटे व मध्यम वर्ग के व्यापारियों का पूरे जिले में करीब सात से आठ करोड़ तक का कारोबार होता था। लेकिन, मौसम की मार से करीब 70 प्रतिशत व्यापार प्रभावित हुआ है। किराना, फल, सब्जी व अन्य छोटे दुकानदारों को मौसम के कारण काफी परेशानी हो रही है।

शनिवार को दिन भर का तापमान: 
08:30 बजे - 37 डिग्री
09:30 बजे - 38 डिग्री
10:30 बजे - 40 डिग्री
11:30 बजे - 42 डिग्री
12:30 बजे - 43 डिग्री
01:30 बजे - 44 डिग्री
02:30 बजे - 44 डिग्री
03:30 बजे - 44 डिग्री
04:30 बजे - 44 डिग्री
04:30 बजे - 43 डिग्री
06:30 बजे - 42 डिग्री

गश खाकर गिर रहे लोग, 108 मरीज भर्ती 
 जिले में पारा प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। भीषण गर्मी से सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में मरीजों की भीड़ बढ़ती जा रही है। न्यूनतम तापमान ज्यादा होने के कारण रात में भी राहत नहीं मिल रही है। घर से बाहर निकलने वाले लोग राह चलते गश खाकर गिर रहे हैं। इमरजेंसी में कुल 182 मरीजों में 108 मरीजों को चिकित्सकों ने भर्ती कर लिया।

पानी के साथ-साथ भरपूर मात्रा में लें ओआरएस
जिला अस्पताल के फिजिशियन डाॅ. पंकज झा व डॉ. मनोज कुमार ने कहा कि गर्मी अपने उच्च स्तर पर है। मरीजों व तीमारदारों को गर्मी में सिर्फ पानी के भरोसे न रह कर दिन में नींबू की शिकंजी के अलावा ओआरएस लेना चाहिए। मौसम में बदलाव होने तक धूप व लू से बचकर रहने की सलाह दी।

Also Read

एक दिन की डीएम बनीं सृष्टि सिंह, सुनीं लोगों की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश 

5 Oct 2024 08:44 PM

मऊ Mau News : एक दिन की डीएम बनीं सृष्टि सिंह, सुनीं लोगों की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश 

जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र ने 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत डीएवी इंटर कॉलेज की छात्रा सृष्टि सिंह को एक दिन के लिए जिलाधिकारी नियुक्त किया। और पढ़ें