बलिया में जल्द बनेगी नई जिला जेल : कारागार मंत्री ने दी जानकारी, मेडिकल कॉलेज का होगा निर्माण

कारागार मंत्री ने दी जानकारी, मेडिकल कॉलेज का होगा निर्माण
UPT | बलिया में जल्द बनेगी नई जिला जेल

Sep 25, 2024 20:43

कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान ने बुधवार को एक कार्यक्रम के दौरान मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए बताया कि बलिया में जल्द ही जिला जेल का निर्माण किया जाएगा।

Sep 25, 2024 20:43

Ballia News : कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान ने बुधवार को एक कार्यक्रम के दौरान मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए बताया कि बलिया में जल्द ही जिला जेल का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस संबंध में शासन एवं प्रशासन स्तर पर तैयारी चल रही है और इसे जल्द ही मूर्त रूप दिया जाएगा। मौजूदा समय में बलिया के जिला कारागार की क्षमता 900 कैदियों की है, लेकिन यहां जल निकासी की समस्या है, जिसके चलते जल जमाव की स्थिति उत्पन्न होती है। हर वर्ष बारिश के मौसम में कैदियों को मऊ और आजमगढ़ जेल में स्थानांतरित करना पड़ता है। 

नई जेल का निर्माण
मंत्री ने बताया कि 2022 में बलिया बलिदान दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने बलिया में एक मेडिकल कॉलेज की घोषणा की थी, जिसके लिए वर्तमान जिला जेल भवन को तोड़कर मेडिकल कॉलेज का निर्माण किया जाएगा। नए जिला जेल का निर्माण बलिया से दस किलोमीटर दूर नरायनापाली गांव के समीप 80 एकड़ में किया जाएगा, जिसमें तीन हजार कैदियों की क्षमता होगी।



जल निकासी की समस्या
इसके पहले, कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान को स्वदेशी जागरण मेले में भाग लेने के लिए चितबड़ागांव जाना था। इस दौरान उन्हें सिंहाचवर चट्टी पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य और वर्तमान भाजपा रसड़ा के प्रभारी बृजभान चौहान के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने मंत्री के समक्ष क्षेत्र की विभिन्न जन समस्याओं को उठाया, जिनका उन्होंने समाधान करने का भरोसा दिया।

मेडिकल कॉलेज का निर्माण
इस अवसर पर मंत्री ने जीवित्पुत्रिका के पवित्र त्योहार पर माताओं और बहनों को शुभकामनाएं दीं और उनके लिए आशीर्वाद की कामना की। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान चंद्रमणि चौहान, ग्राम प्रधान हर्षनारायन, क्षेत्र पंचायत सदस्य पीएन सिंह, प्रधान प्रतिनिधि केडी राम और अन्य कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Also Read