अच्छी खबर : बलिया की बेटी ने बढ़ाया जिले का मान, उच्च प्रतिनिधिमंडल के साथ राष्ट्रपति से मिलीं दीक्षा

बलिया की बेटी ने बढ़ाया जिले का मान, उच्च प्रतिनिधिमंडल के साथ राष्ट्रपति से मिलीं दीक्षा
UPT | दीक्षा श्रीवास्तव

Feb 12, 2024 12:45

जनपद के सागरपाली गांव निवासी पूर्व जिला जज स्व. उमाकांत श्रीवास्तव की बेटी दीक्षा  ने गांव सहित बलिया का सम्मान बढ़ाया है। दीक्षा श्रीवास्तव ने एक उच्च प्रतिनिधिमंडल के साथ.....

Feb 12, 2024 12:45

Short Highlights

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के साथ दीक्षा ने की मुलाकात

बलिया। जनपद के सागरपाली गांव निवासी पूर्व जिला जज स्व. उमाकांत श्रीवास्तव की बेटी दीक्षा ने गांव सहित बलिया का सम्मान बढ़ाया है। दीक्षा श्रीवास्तव ने एक उच्च प्रतिनिधिमंडल के साथ राष्ट्रपति से शिष्टाचार मुलाकात की। दीक्षा सागरपाली में संचालित आरके मिशन स्कूल के प्रबंधक हर्ष श्रीवास्तव की छोटी बहन हैं।

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के साथ दीक्षा ने की मुलाकात
सागरपाली निवासी सेवानिवृत्त जनपद न्यायाधीश स्व. उमाकांत श्रीवास्तव की बेटी दीक्षा श्रीवास्तव बलिया के हाॅलीक्रास स्कूल की विद्यार्थी रहीं हैं। वर्तमान में आकाशवाणी में वरिष्ठ पत्रकार के पद पर कार्यरत हैं। दीक्षा ने समाज के विभिन्न मुद्दों को लेकर भारत के राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के साथ शिष्टाचार मुलाकात की। इस मौके पर एक महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा भी हुई। प्रतिनिधिमंडल में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भी शामिल रहीं। दीक्षा श्रीवास्तव ने राष्ट्रपति से मुलाकात कर जनपद को गौरवान्वित करने का काम किया है। 

दीक्षा की उपलब्धि से हम सभी गौरवान्वित हैं : हर्ष श्रीवास्तव
दीक्षा सागरपाली में संचालित आरके मिशन स्कूल के प्रबंधक हर्ष श्रीवास्तव की बहन हैं। इस उपलब्धि पर प्रबंधक हर्ष श्रीवास्तव ने कहा कि यह हमारे परिवार के लिए गर्व का विषय है। मेरी छोटी बहन दीक्षा ने भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की है। दीक्षा एक पत्रकार हैं, जो वर्तमान में आकाशवाणी समाचार में काम करती हैं।

Also Read

खाना खाकर घर से बाहर टहलने निकले थे सदानंद, गिरने से हुई मौत, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई

23 Oct 2024 07:53 PM

आजमगढ़ Azamgarh News : खाना खाकर घर से बाहर टहलने निकले थे सदानंद, गिरने से हुई मौत, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई

आजमगढ़ जिले के दीदारगंज थाना क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में एक अधेड़ व्यक्ति की मौत का मामला सामने आया है। दीदारगंज के रहने वाले 65 वर्षीय... और पढ़ें