Ballia News : गूंजा या हुसैन, जंजीरी मातम के बीच ताजिये ठंडे, हिंदू भाइयों ने बढ़ चढ़कर लिया हिस्सा

गूंजा या हुसैन, जंजीरी मातम के बीच ताजिये ठंडे, हिंदू भाइयों ने बढ़ चढ़कर लिया हिस्सा
UPT | मोहर्रम पर्व पर जंजीरी मातम खेलते मुस्लिम बंधु

Jul 17, 2024 19:42

इमाम हुसैन तथा उनके कुनबे की शहादत की याद में कर्बला के मैदान में मनाया जाने वाला मोहर्रम पर्व मुस्लिम भाइयों ने नम आंखों से मनाया। नगर समेत ग्राम्यांचलों में मुस्लिम बंधुओं ने शाम छह बजे...

Jul 17, 2024 19:42

Ballia News : इमाम हुसैन तथा उनके कुनबे की शहादत की याद में कर्बला के मैदान में मनाया जाने वाला मोहर्रम पर्व मुस्लिम भाइयों ने नम आंखों से मनाया। नगर समेत ग्राम्यांचलों में मुस्लिम बंधुओं ने शाम छह बजे तक ताजिए को कर्बला में दफन कर दिया। इस दौरान हजारों की तादात में उनके साथ-साथ हिंदू भाइयाें ने भी गम की शाम में भाग लिया। नगर के बिशुनीपुर में शिया मुसलमानों ने जंजीरी मातम मनाया।

हुसैन की याद में बहाए आंसू
मोहर्रम पर्व पर शिया और सुन्नी समुदाय के लोगों ने एक साथ कर्बला के शहीदों की याद में मातम मनाया और एक साथ कर्बला में दफन किया। इस अवसर पर नगर के विभिन्न मुहल्लों से ताजिया जुलूस निकाला गया। इस दौरान नम आंखों से मुस्लिमाें ने सत्य, न्याय व ईमानदारी के उपासक हुसैन की कुर्बानी की बालाएं ली। परमंदापुर, उमरगंज, बहेरी, जंगेअली मुहल्ला, काजीपुरा, मिश्रनेउरी, विशुनीपुर के मुस्लिम बंधुओं ने हुसैन की याद में आंसू बहाए। 

गाजे-बाजे के साथ जुलूस करबला पहुंचा
उधर नगर से सटे मिड्ढा गांव में दसवीं के दिन बाजार में तीनों ताजिए एक जगह एकत्र होकर करबला के लिए रवाना हुए। जहां गाजे-बाजे के साथ जुलूस आमडारी स्थित करबला पहुंचा। करबला में मिड्ढा, आमडारी व मलकपुरा के ताजिए का मिलान होता है। उसके बाद सभी ताजिए दफना दिए जाते हैं। इस मौके पर युवकों द्वारा करतब दिखाया जाता है। 

पुलिस व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रही
पंदह संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के मासूमपुर, ससना अहलू, ढोड़ाडीह, जनुआन, उसरैला आदि गांवों में जुलूस के भ्रमण के बाद ताजिये दफन किए गए। जुलूस में नौहाख्वानी के अलावा या हुसैन, या हुसैन की आवाज बुलंद की गई। इस दौरान हजाराें की संख्या में मुस्लिम करबला की ओर कूच किए। इस दौरान पुलिस व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रही।

देर शाम तक दफन का सिलसिला जारी रहा
बिल्थरारोड संवाददाता के अनुसार मातमी पर्व मोहर्रम इलाके में परंपरागत ढंग से मनाया गया। नगर क्षेत्र के कुंडैल नियामत अली, बहोरवां खुर्द, साह कुुंडैल, बिठुआं, अवायां, चौकिया सहित तमाम जगह ताजिए निकाले गए। करबला में देर शाम तक दफन का सिलसिला जारी रहा। 

ताजिया जुलूस निकालकर करबला में किया दफन
भरौली संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के भरौली, अमांव, उजियार, कोटवा नारायणपुर में इमामबाड़े से ताजिया उठाकर विभिन्न मार्गों से होते हुए जुलूस निकाला गया और करतब दिखाया गया। इसके बाद ताजिए को करबला में दफन किया गया। बैरिया संवाददाता के अनुसार बाजार स्थित त्रिमुहानी पर बैरिया, सोनबरसा, चांदपुर, मिश्र के मठिया आदि गांवों में मुस्लिम बंधुओं ने ताजिया जुलूस निकालकर करबला में दफन किया। 

नम आंखों से हुसैन की शहादत को याद किया
सिकंदरपुर संवाददाता के अनुसार तहसील क्षेत्र के दर्जनों गांवों में मुस्लिम बंधुआें ने गमे मोहर्रम का जुलूस निकाला। इस दौरान या हुसैन, या हुसैन की ऊंची आवाज लगाई। इसके साथ ही नम आंखों से हुसैन की शहादत को याद किया। दसवीं के दिन मुस्लिम बंधुओं ने करबला में ताजिया दफन किया। पुलिस लगातार चक्रमण करती रही। इस दौरान पूरे जनपद में पुलिस की चाबचौबंद प्रबंध रही।

Also Read

पैसे न देने पर सेल्समैन को झूठे मामले में फंसा कर भेजा था जेल

6 Oct 2024 07:27 PM

आजमगढ़ 15 पुलिस कर्मियों पर FIR के आदेश : पैसे न देने पर सेल्समैन को झूठे मामले में फंसा कर भेजा था जेल

आजमगढ़ के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सत्यवीर सिंह ने अहरौला पुलिस को आदेश दिया है कि पवई थानाध्यक्ष समेत 15 पुलिस कर्मियों पर FIR दर्ज की जाए। इस निर्णय के साथ ही पुलिस को मामले की विवेचना कर और पढ़ें