Ballia News : अहाते में सोए अधेड़ की धारदार हथियार से हमला कर निर्मम हत्या, मचा हड़कंप

अहाते में सोए अधेड़ की धारदार हथियार से हमला कर निर्मम हत्या, मचा हड़कंप
UPT | पुलिस अधीक्षक कार्यालय

Jun 07, 2024 23:49

बलिया के भीमपुरा थाने स्थित स्थानीय बाजार में घर के अहाते में सोए एक अधेड़ की धारदार हथियार से हमला कर निर्मम हत्या कर दी। घटना की जानकारी लोगों को तब हुई...

Jun 07, 2024 23:49

Ballia News : बलिया के भीमपुरा थाने स्थित स्थानीय बाजार में घर के अहाते में सोए एक अधेड़ की धारदार हथियार से हमला कर निर्मम हत्या कर दी। घटना की जानकारी लोगों को तब हुई, जब शुक्रवार की सुबह मकान में स्थित एक दुकानदार मेन शटर का ताला खोलने के लिए मकान मालिक के पास गया, तो देखा कि उनका शरीर अहाते में खून से लथपथ पड़ा था।  मामले की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंचकर छानबीन में जुट गई है।

दुकानदार ने देखा सबसे पहले शव 
जानकारी के अनुसार, भीमपुरा निवासी 55 वर्षीय विनोद सिंह का बाजार में मकान है। वह गुरुवार की रात अपने अहाते में सोए हुए थे। इसी दौरान अज्ञात लोगों ने किसी धारदार हथियार से हमला कर उनकी निर्मम तरीके से हत्या कर दी। घटना की जानकारी लोगों को तब हुई, जब शुक्रवार की सुबह मकान में स्थित एक दुकानदार मेन शटर का ताला खोलने के लिए मकान मालिक के पास गया, तो देखा कि उनका शरीर अहाते में खून से लथपथ पड़ा था। यह देख दुकानदार घबराकर बाहर आया और सबको सूचना दी। इसके बाद किसी ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस छानबीन कर रही है।

चार साल पहले भी मृतक पर हुआ था जानलेवा हमला
भीमपुरा बाजार में अधेड़ के कत्ल की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में खलबली मच गई। पुलिस अधीक्षक देवरंजन वर्मा भी मौके पर पहुंच गए और घटना स्थल का निरीक्षण किया। प्रथम दृष्टया कत्ल का कारण पुरानी रंजिश बताई जा रही है। आठ जून 2020 को भी मृतक पर ट्यूबेल पर सोते समय कुछ अज्ञात लोगों ने जानलेवा हमला किया था। जिसमें वह बुरी तरह से घायल हो गये थे। इस मामले में पुलिस ने तब कोई कार्रवाई नहीं की थी। पीड़ित भी हमलवारों के खिलाफ कार्रवाई कराने में रुचि नहीं लिए थे। चार वर्ष बाद मकान के अहाते में उनके शव मिलने से लोगों को पुरानी घटना भी याद आने लगी। कुछ लोग उनके द्वारा जमीन की खरीद-बिक्री से भी जोड़कर देख रहे हैं।

क्या बोले पुलिस अधिकारी
पुलिस अधीक्षक देवरंजन वर्मा ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि घटना में पुरानी रंजिश व आशनाई को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। इसके अलावा पुलिस अन्य पहलुओं पर भी जांच कर रही है। घटना की जानकारी होते ही पुलिस अधीक्षक देवरंजन वर्मा, एडिशनल एसपी अनिल कुमार झां और फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच कर छानबीन की। 

Also Read

एक दिन की डीएम बनीं सृष्टि सिंह, सुनीं लोगों की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश 

5 Oct 2024 08:44 PM

मऊ Mau News : एक दिन की डीएम बनीं सृष्टि सिंह, सुनीं लोगों की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश 

जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र ने 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत डीएवी इंटर कॉलेज की छात्रा सृष्टि सिंह को एक दिन के लिए जिलाधिकारी नियुक्त किया। और पढ़ें