कांग्रेस नेता डॉली शर्मा के खिलाफ केस दर्ज : अतुल गर्ग को बताया था भू माफिया, सांसद ने लगाया छवि धूमिल करने का आरोप

अतुल गर्ग को बताया था भू माफिया, सांसद ने लगाया छवि धूमिल करने का आरोप
UPT | कांग्रेस नेता डॉली शर्मा के खिलाफ केस दर्ज

Oct 06, 2024 17:10

गाजियाबाद सांसद अतुल गर्ग ने कांग्रेस की महिला नेता और 2024 के लोकसभा चुनावों में प्रत्याशी रही डॉली शर्मा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

Oct 06, 2024 17:10

Short Highlights
  • डॉली शर्मा के खिलाफ केस दर्ज
  • अतुल गर्ग को बताया था भू माफिया
  • पुलिस ने दर्ज किया मामला
Ghaziabad News : गाजियाबाद सांसद अतुल गर्ग ने कांग्रेस की महिला नेता और 2024 के लोकसभा चुनावों में प्रत्याशी रही डॉली शर्मा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। डॉली शर्मा और उनके एक अन्य साथी इमरान खान के खिलाफ कवि नगर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। डॉली शर्मा पर चुनाव प्रचार के दौरान अतुल गर्ग पर कई गंभीर आरोप लगाए थे।

सरकारी जमीन कब्जाने का लगाया था आरोप
अतुल गर्ग द्वारा दी गई तहरीर के मुताबिक 12 अप्रैल 2024 को डॉली शर्मा ने अपने चुनाव कार्यालय पर एक भाषण दिया था। इसमें उन्होंने अतुल गर्ग को भू माफिया और घोटाले बाज बताया था। डॉली शर्मा ने कहा था कि अतुल गर्ग ने सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर रखा है। अतुल गर्ग ने अपनी तहरीर में इस सभी आरोपों को झूठा और बेबुनियाद बताया।



पुलिस ने दर्ज किया मामला
अतुल गर्ग ने कहा कि उन पर मनगढ़ंत आरोप लगाए गए, जिससे उनकी छवि को नुकसान पहुंचा। उन्होंने कवि नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई। अब पुलिस ने मानहानि, जानबूझकर अपमान, आपराधिक षड्यंत्र के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसीपी अभिषेख श्रीवास्तव ने बताया कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

दो बार चुनाव हार चुकी हैं डॉली शर्मा
डॉली शर्मा ने 2024 के लोकसभा चुनाव में अतुल गर्ग के खिलाफ गाजियाबाद लोकसभा सीट से पर्चा भरा था। इसमें उनकी हार हुई थी। वह इसके पहले 2019 में भी चुनावी मैदान में उतरी थीं। तब उनके सामने भाजपा के जनरल वीके सिंह मैदान में थे। वीके सिंह ने प्रचंड जीत हासिल की थी और डॉली शर्मा की जमानत जब्त हो गई थी।

यह भी पढ़ें- पशुपालन विभाग में गड़बड़झाला : यूपी में बछियों की संख्या से चार गुना अधिक लग गए टीके, अधिकारियों को नोटिस जारी

यह भी पढ़ें- NABARD Recruitment 2024 : 10वीं पास के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, 108 पदों पर निकली भर्ती, जानें आवेदन प्रक्रिया

Also Read

परतापुर थाने पहुंचे नरेश टिकैत ने कहा, ये भाजपा सरकार बड़ी खतरनाक

6 Oct 2024 05:38 PM

मेरठ महेंद्र सिं​ह टिकैत जयंती : परतापुर थाने पहुंचे नरेश टिकैत ने कहा, ये भाजपा सरकार बड़ी खतरनाक

जिलाधिकारी से मिलवाने मेरठ कलेक्ट्रेट ले गए जहां पर वार्ता जारी है। धरनास्थल पर अभी सैंकड़ों ट्रैक्टर और किसान मौजूद हैं। और पढ़ें