जनपद में वर्ष 2018 से 2021 के बीच हुए लाखों के छात्रवृति घोटाले की जांच करने बीती रात लखनऊ से पहुंची आर्थिक अपराध अनुसंधान शाखा (ईओडब्ल्यू) की टीम ने भीमपुरा में छापेमारी कर आशा सिंह होम्योपैथी फार्मेसी कॉलेज शाहपुर टिटिहा के प्रबंधक अंगद सिंह को गिरफ्तार कर लिया।
Ballia News : लाखों के छात्रवृति घोटाले में प्रबंधक गिरफ्तार, ईओडब्लू की टीम पहुंची बलिया
Aug 31, 2024 15:30
Aug 31, 2024 15:30
छात्रवृत्ति घोटाले में लगभग 42 कॉलेज शामिल
ईओडब्ल्यू टीम में शामिल अधिकारियों ने बताया कि छात्रवृत्ति घोटाले में बलिया के लगभग 42 कॉलेज शामिल हैं। विवेचना के दौरान साक्ष्य मिलने पर आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। ईओडब्ल्यू की इस कार्रवाई से जनपद के अन्य कॉलेज प्रबंधकों की नींद उड़ गई है। आर्थिक अपराध अनुसंधान (ईओडब्ल्यू) लखनऊ के निरीक्षक जैनुद्दीन अंसारी ने बताया कि शिक्षा सत्र 2018-19, 2019-20 एवं 2020-21 में प्रदेश के 200 कॉलेजों ने करीब 47 करोड़ रुपये छात्रवृति का गबन किया था। इसमें बलिया जनपद के करीब 42 कालेज शामिल हैं।
2022 को दर्ज हुआ था मुकदमा
इस मामले में लखनऊ के वजीरगंज थाना में 30 जुलाई 2022 को मुकदमा दर्ज कराया गया था। इसकी जांच चल रही है और साक्ष्य के आधार पर गिरफ्तारी भी हो रही है। बताया कि गिरफ्तार आशा सिंह होम्योपैथी फार्मेसी कॉलेज शाहपुर टिटिहा के प्रबंधक अंगद सिंह पर 2021-22 में पांच लाख घोटाले का आरोप है। कूटरचित दस्तावेज के आधार पर कॉलेज की मान्यता लेने के आरोप में मान्यता भी रद्द कर दिया गया था। बताया कि प्रबंधक को लखनऊ के वजीरगंज थाना पुलिस ने अदालत में पेश किया था, जहां से उन्हें 14 दिन के न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया था।
Also Read
16 Sep 2024 07:56 PM
सुखपुरा थाना क्षेत्र के अपायल गांव में रविवार देर रात बदमाशों ने एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। और पढ़ें