Ballia News : पंखे के हुक में फांसी का फंदा लगा विवाहिता ने की आत्महत्या

पंखे के हुक में फांसी का फंदा लगा विवाहिता ने की आत्महत्या
UPT | बलिया।

Jun 11, 2024 20:06

सहतवार थाने के बेउर ग्रामसभा में मंगलवार को एक विवाहिता ने पंखे के हुक में साड़ी का फंदा लगाकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज…

Jun 11, 2024 20:06

Ballia News : सहतवार थाने के बेउर ग्रामसभा में मंगलवार को एक विवाहिता ने पंखे के हुक में साड़ी का फंदा लगाकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

पति-पत्नी के बीच करीब तीन साल से चल रहा था विवाद
बता दें कि सहतवार थाना क्षेत्र के बेउर गांव निवासी अखिलेश वर्मा की शादी 14 साल पहले रेवती थाने की श्रीनगर निवासी बेबी के साथ हिंदू रीति रिवाज से संपन्न हुई थी। पति-पत्नी के बीच करीब तीन साल से पारिवारिक विवाद चल रहा था। बताते चलें कि मंगलवार की दोपहर बेबी- 32 ने पारिवारिक कलह के कारण पंखे के हुक में साड़ी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना के समय मृतका के दोनों बच्चे गांव के पोखरे पर स्नान करने के लिए गए हुए थे, पत्नी ने क्यों आत्महत्या की ? पुलिस इसकी तहकीकात कर रही है।

Also Read

चादरपोशी से लौट रही बोलेरो पलटी, एक महिला की मौत, 7 घायल

7 Sep 2024 01:54 PM

मऊ मऊ में दर्दनाक सड़क हादसा : चादरपोशी से लौट रही बोलेरो पलटी, एक महिला की मौत, 7 घायल

इस दुर्घटना में बोलेरो में सवार एक महिला की मौत हो गई और सात अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृत महिला अपने परिवार के साथ मकदूम साहब के यहां चादरपोशी करने के बाद घर लौट रही थी... और पढ़ें