बलिया में सांसद बोले : 2047 तक भारत बनेगा विकसित राष्ट्र, मोदी ने दूर किया राजनीति से भरोसे का संकट

2047 तक भारत बनेगा विकसित राष्ट्र, मोदी ने दूर किया राजनीति से भरोसे का संकट
UP Times | विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन

Jan 05, 2024 17:34

मोदी की विकसित भारत संकल्प यात्रा बलिया के सवरूबांध पहुँच गई है। जहां लोकसभा के सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त ने कहा कि प्रधानमंत्री ने जाति की राजनीति करने...

Jan 05, 2024 17:34

Ballia News (अखिलानंद तिवारी) : मोदी की विकसित भारत संकल्प यात्रा बलिया के सवरूबांध पहुँच गई है। जहां लोकसभा के सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त ने कहा कि प्रधानमंत्री ने जाति की राजनीति करने वालों को साफ संदेश दिया है कि उनके लिए केवल चार जातियां हैं। गरीब, नौजवान, किसान और महिला। वर्तमान में सरकार की सभी योजनाओं का लाभ इन्हें मिल रहा हैं। देश तरक्की की राह पर चल रहा है। प्रधानमंत्री ने अपनी हर गारंटी को पूरा किया है। उनकी गारंटी है कि देश 2047 तक भारत वि​कसित राष्ट्र बनकर रहेगा।

मोदी सरकार चला रही कल्याणकारी योजनाएं
यात्रा में संबोधन करते हुए श्री मस्त ने कहा कि राजनीति में पहले भरोसे का संकट होता था। जनता के बीच पहले लोग कहते कुछ और थे और सत्ता में आने के बाद करते कुछ और करते थे। ऐसी परिस्थितियों में जनता को राजनीति करने वालों पर भरोसे का संकट बना हुआ था। भरोसे के इस संकट को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपनी गारंटी से समाप्त कर दिया है। समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए मोदी सरकार विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं चला रही है।

ये  सभी रहे मौजद
इस दौरान परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के अनुज धर्मेन्द्र सिंह, खंड विकास अधिकारी दुबहड़ गजेंद्र प्रताप, प्रधान सवरूबांध अंजनी पांडेय, बघौली प्रधान लुकड़ी तिवारी, डूमरी प्रधान मनोज बिंद, मोहन छपरा प्रधान गुड्डू पांडेय, भूईली प्रधान राघो यादव, सहोदरा प्रधान मनोज ठाकुर, अमृतपाली प्रधान संतोष चौरसिया, कछुआ प्रधान बलराम यादव, बयासी प्रधान संजय यादव आदि मौजद रहे। मंच का संचालन माधोपुर प्रधान अनिल तिवारी ने किया।

Also Read

एक दिन की डीएम बनीं सृष्टि सिंह, सुनीं लोगों की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश 

5 Oct 2024 08:44 PM

मऊ Mau News : एक दिन की डीएम बनीं सृष्टि सिंह, सुनीं लोगों की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश 

जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र ने 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत डीएवी इंटर कॉलेज की छात्रा सृष्टि सिंह को एक दिन के लिए जिलाधिकारी नियुक्त किया। और पढ़ें