बलिया में पौधारोपण अभियान : डीएम की अगुवाई में 40.40 लाख पौधों का हुआ रोपण

डीएम की अगुवाई में 40.40 लाख पौधों का हुआ रोपण
UPT | अफसरों ने पौधरोपण किया।

Jul 21, 2024 02:48

उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर शनिवार को जनपद में एक ही दिन में 40.40 लाख पौधों का रोपण किया गया। इसमें वन विभाग ने 11.05 लाख एवं अन्य 18 कार्यदायी संस्थाओं ने 29.35 लाख पौधों का रोपण...

Jul 21, 2024 02:48

Ballia News :  उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर शनिवार को जनपद में एक ही दिन में 40.40 लाख पौधों का रोपण किया गया। इसमें वन विभाग ने 11.05 लाख एवं अन्य 18 कार्यदायी संस्थाओं ने 29.35 लाख पौधों का रोपण किया। जनपद में वन विभाग द्वारा स्थापित शक्ति वन कृष्ण विहार कालोनी से चन्दुकी तक नहर किनारे वृक्षारोपण किया गया।

डीएम ने महुआ का पौधा लगाया
शासन द्वारा नामित नोडल अधिकारी आवास आयुक्त डॉ. बलकार सिंह ने नीम का पौधा लगाया गया। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने महुआ का पौधा एवं मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज ने महोगनी का पौधा लगाया। वृक्षारोपण कार्य में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कदम्ब एवं महोगनी का पौधा लगाया।

पौधों को लगाएं और इनकी सुरक्षा करें
उन्होंने वृक्षारोपण के बाद वन प्रभाग द्वारा आयोजित पौधा  भंडारा में उपस्थित स्कूली बच्चों एवं एनसीसी कैडेट्स को पौधा भेंट किया गया। मंत्री ने संदेश दिया कि आप पौधों को लगाएं और इनकी सुरक्षा करें तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य को वितरित पौधों को लगाने एवं जीवितता सुनिश्चित करेंगे। जनपद के लिए नामित नोडल अधिकारी डॉ. बलकार सिंह ने जनपद में भ्रमण कर वृक्षारोपण कार्यो का निरीक्षण किया।

लक्ष्य को शत प्रतिशत पूर्ण करने में मिला सहयोग
निरीक्षण के दौरान उच्च प्राथमिक विद्यालय, धरहरा के प्रांगण में पीपल का पेड़ लगाया। धनौती बेरूआरबारी में नोडल अधिकारी ने आम का पौधा लगाया। रसड़ा में क्रमशः पीपल, सहजन एवं जामुन का रोपण किया गया। डीएफ़ओ अभिषेक आनंद ने नोडल अधिकारी को मोमेन्टो के रूप में गमले में स्थापित मनोकामनी का पौधा भेंट किया। पूरे जनपद में वन विभाग एवं समस्त कार्यदायी संस्थाओं, जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण तथा आमजनमानस ने भी उत्साहपूर्वक वृक्षारोपण के लक्ष्य को शत प्रतिशत पूर्ण करने में सहयोग प्रदान किया।

Also Read

छात्र-छात्राओं में दिखा उत्साह, 17 से 23 सितंबर तक चलेगा समारोह

19 Sep 2024 07:47 PM

बलिया जेएनसीयू में दीक्षांत सप्ताह का भव्य आयोजन : छात्र-छात्राओं में दिखा उत्साह, 17 से 23 सितंबर तक चलेगा समारोह

जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय बलिया में कुलपति प्रोफेसर संजीत गुप्ता के निर्देशन में षष्ठम् दीक्षांत समारोह के उपलक्ष्य में दीक्षांत सप्ताह का आयोजन 17 से 23 सितंबर 2024 तक किया जा रहा है। जिसने विभिन्न प्रकार के रंगारंग कार्यक्रमों में छात्र छात्राएं बढ़- चढ़कर हिस्सा ले रह... और पढ़ें