Ballia News : बलिया में बारिश से किसानों के चेहरे खिले, उमस भरी गर्मी से मिली राहत

बलिया में बारिश से किसानों के चेहरे खिले, उमस भरी गर्मी से मिली राहत
UPT | बलिया में हुई भारी बारिश।

Jul 07, 2024 01:11

जनपद में झमाझम बारिश ने शुक्रवार को उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत दिलाई। पिछले कई दिनों से बारिश हो रही थी, लेकिन टिप -टिप बारिश के बाद तेज धूप में उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान कर रखा था। आज आसमान…

Jul 07, 2024 01:11

Ballia News : झमाझम बारिश ने शुक्रवार को उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत दिलाई। पिछले कई दिनों से बारिश हो रही थी, लेकिन टिप -टिप बारिश के बाद तेज धूप में उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान कर रखा था। शुक्रवार को सुबह से ही आसमान में बादल तैरने लगे, उमस के मारे लोग परेशान थे, तो दूसरी तरफ़ बिजली कटौती के चलते लोग व्याकुल हैं। इस बीच दोपहर को हुई झमाझम बारिश ने मौसम को खुशनुमा बना दिया। वहीं जगह-जगह जल जमाव होने से राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इस दौरान बच्चे और युवा मस्ती के लिए सड़क पर निकल आए। बारिश से किसान भी खुश नजर आए।

दोपहर को जब बारिश हुई तो लोगों के चेहरे खिल उठे
ठीक ठाक बारिश न होने और बीच-बीच में धूप के कारण उमस से लोगों का बुरा हाल हो गया था। दोपहर को जब बारिश हुई तो लोगों के चेहरे खिल उठे। नगर की सड़कों पर लबालब पानी भर गया। बच्चे और युवा सड़कों पर मस्ती करते दिखे। हालांकि बारिश के बाद नगर की हालत देखने लायक नहीं थी। कारण पानी निकासी न होने से काफी देर तक पानी सड़कों पर ही जमा रहा। राहगीर गिरते-पड़ते भी रहे। नालों की सफाई न होने और सीवरेज की खुदाई के चलते और परेशानी हुई। नगर का आधा हिस्सा कीचड़युक्त हो गया। नगर के सतीश चंद कालेज, जापलिनगंज सहित कई अधिक मुख्य मार्गों पर देर तक पानी भरा रहा। उधर किसान भी कई दिनों से बारिश के लिए आसमान में टकटकी लगाए हुए थे। बारिश के बाद वे भी खुशी से झूम उठे। कई जगह खेतों में पानी लग गया है। किसान धान रोपाई के लिए खेत तैयार करने में जुट गए हैं।

कटानरोधी कार्य में आई तेजी
मौसम के विभाग पटना के अनुसार बलिया में रविवार से बारिश और भी तेज होगी। उधर भीषण बारिश को देखते हुए कटानरोधी कार्य में तेजी लाई गई है। बाढ़ खंड की मानें तो देश के अलग-अलग हिस्सों में जैसे हरिद्वार आदि जगहों पर बाढ़ आने के कारण कभी भी गंगा या फिर घाघरा का जलस्तर बढ़ सकता है। ऐसे में कटानरोधी कार्य में तेजी लाई गई है।

Also Read

एक दिन की डीएम बनीं सृष्टि सिंह, सुनीं लोगों की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश 

5 Oct 2024 08:44 PM

मऊ Mau News : एक दिन की डीएम बनीं सृष्टि सिंह, सुनीं लोगों की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश 

जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र ने 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत डीएवी इंटर कॉलेज की छात्रा सृष्टि सिंह को एक दिन के लिए जिलाधिकारी नियुक्त किया। और पढ़ें