बलिया से बड़ी खबर : रविदास की प्रतिमा को अराजक तत्वों ने उखाड़ फेंका, जानिये फिर क्या हुआ...

रविदास की प्रतिमा को अराजक तत्वों ने उखाड़ फेंका, जानिये फिर क्या हुआ...
UPT | मौके पर जानकारी लेती पुलिस

Feb 14, 2024 17:50

फेफना थाना क्षेत्र के मिड्ढा गांव स्थित गोरथान के पोखरा के मुख्य गेट के पास स्थित रविदास की प्रतिमा को अराजक तत्वों ने उखाड़कर नीचे फेंक दिया।

Feb 14, 2024 17:50

Balliya News : फेफना थाना क्षेत्र के मिड्ढा गांव स्थित गोरथान के पोखरा के मुख्य गेट के पास स्थित रविदास की प्रतिमा को अराजक तत्वों ने उखाड़कर नीचे फेंक दिया। बुधवार को इसकी जानकारी होते ही इलाके में हड़कंप मच गया। खबर मिलते ही फेफना थानाध्यक्ष, सीओ सदर और एसडीएम सदर मौके पर पहुंचे और जानकारी ली। 

क्या है पूरा मामला
मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ में पता चला कि जिस स्थान पर प्रतिमा स्थापित है, उस स्थान को लेकर दलित बिरादरी के लोगों में ही आपस में विवाद है। जिसे लेखपाल और कानूनगो को मौके पर बुलाकर पैमाइश कराई गई। मुख्य गेट के पूरब 15 फीट चौड़ा और 13 फीट गहरा जमीन देने पर सहमति बनी। जिसके बाद यह जमीन उपलब्ध करा दी गई। तब जाकर मामला शांत हो गया था।

पांच वर्ष पहले लगी थी रविदास की प्रतिमा
फेफना थाना क्षेत्र के मिड्ढा गांव स्थित गोरथाना के पोखरा के मुख्य गेट के पास करीब पांच वर्ष पहले अस्थाई चौकी पर संत रविदास की प्रतिमा स्थापित की गई थी। उसके ऊपर झोपड़ी डाली गई, जो आंधी-पानी और सड़ने के कारण समाप्त हो गई। इसी बीच मंगलवार की रात किसी अराजक तत्व ने प्रतिमा को उखाड़कर नीचे फेंक दिया। बुधवार की सुबह जैसे ही इसकी जानकारी हरिजन बस्ती को हुई, वे आगबबूला हो गए। इस मामले की सूचना पुलिस को दी गई। 

पुलिस ने कराई पैमाइश
सूचना पाकर फेफना थानाध्यक्ष गजानन चौबे, सीओ सदर शुभसूचित, सदर एसडीएम आत्रेय मिश्रा मय फोर्स के मौके पर पहुंचे। वहां लेखपाल मुकेश पांडेय और कानूनगो रामपाल मिश्रा को बुलाकर जमीन की नापी कराई गई। इसके बाद लोगों की आपसी सहमति के बाद गेट के पूर्व 15 गुणे 13 फीट की जमीन सहमति के आधार पर लिखित रूप से उपलब्ध कराई गई। उसके बाद मामला शांत हो गया। उस स्थान पर पक्की नींव देकर निर्माण का कार्य आरंभ हो गया।

Also Read

छात्र-छात्राओं में दिखा उत्साह, 17 से 23 सितंबर तक चलेगा समारोह

19 Sep 2024 07:47 PM

बलिया जेएनसीयू में दीक्षांत सप्ताह का भव्य आयोजन : छात्र-छात्राओं में दिखा उत्साह, 17 से 23 सितंबर तक चलेगा समारोह

जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय बलिया में कुलपति प्रोफेसर संजीत गुप्ता के निर्देशन में षष्ठम् दीक्षांत समारोह के उपलक्ष्य में दीक्षांत सप्ताह का आयोजन 17 से 23 सितंबर 2024 तक किया जा रहा है। जिसने विभिन्न प्रकार के रंगारंग कार्यक्रमों में छात्र छात्राएं बढ़- चढ़कर हिस्सा ले रह... और पढ़ें