रोहित हत्याकांड : विधायक शलभ मणि का बयान- अतीक और मुख्तार का हुआ सफाया, न्याय की आस

विधायक शलभ मणि का बयान- अतीक और मुख्तार का हुआ सफाया, न्याय की आस
UPT | विधायक शलभ मणि

Jul 23, 2024 20:43

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में हुए रोहित पांडेय हत्याकांड ने राज्य भर में हलचल मचा दी है। इस घटना के बाद राजनीतिक गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

Jul 23, 2024 20:43

Ballia News : उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में हुए रोहित पांडेय हत्याकांड ने राज्य भर में हलचल मचा दी है। इस घटना के बाद राजनीतिक गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। इस बीच, भारतीय जनता पार्टी के विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने एक बड़ा बयान दिया है, जिसने सबका ध्यान खींचा है।

नहीं बचेगा उभरते आपराधिक गैंग का अस्तित्व
विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने मंगलवार को भाजपा प्रतिनिधिमंडल के साथ बांसडीह कस्बे में स्वर्गीय रोहित पांडेय के परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि योगी आदित्यनाथ सरकार ने उत्तर प्रदेश से अतीक अहमद और मुख्तार अंसारी जैसे बड़े अपराधी गिरोहों का सफाया कर दिया है। उन्होंने आगे कहा कि अब बलिया में उभरते किसी भी आपराधिक गिरोह का अस्तित्व नहीं बचेगा।



त्रिपाठी ने की घटना की निंदा
त्रिपाठी ने कहा कि इस मामले में आरोपियों और उनके संरक्षकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा, "यह घटना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। जितनी भी निंदा की जाए, वह कम है। रोहित पांडेय अपने परिवार का इकलौता पुत्र था। पुलिस और प्रशासन घटना में शामिल आरोपियों और उनके संरक्षकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगे।"

परिवार की मदद हर संभव प्रयास करेंगे
विधायक ने बताया कि उन्होंने इस मामले में उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (DGP) से भी बात की है। उन्होंने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी और अन्य कार्रवाइयां शुरू हो गई हैं। त्रिपाठी ने आश्वासन दिया कि पीड़ित परिवार को न्याय मिलेगा और कोई भी आरोपी या संरक्षक बचने नहीं पाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि परिवार की मदद के लिए निजी और सरकारी स्तर पर हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

पूर्व मंत्री और विधायक मदद के लिए बढ़े आगे
इस मौके पर मौजूद पूर्व मंत्री नारद राय ने भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा, "हम सभी पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं। बलिया में कुछ ऐसे जनप्रतिनिधि हैं जो खुद को गांधीवादी कहते हैं, लेकिन वास्तव में वे आरोपियों को बचाने में मदद कर रहे हैं। ऐसे जनप्रतिनिधियों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई होगी। विधायक केतकी सिंह ने बताया कि उन्होंने सोमवार को आजमगढ़ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इस घटना पर चर्चा की है। उन्होंने कहा, "हम सभी पीड़ित परिवार के साथ हैं और उनकी हर संभव मदद करेंगे।"

ये सभी रहे मौजूद
शलभ मणि त्रिपाठी ने स्वर्गीय रोहित पांडेय के पिता दीपन पांडेय और भाई राजेश पांडेय से व्यक्तिगत रूप से बातचीत कर उन्हें सांत्वना दी। इस अवसर पर कई अन्य भाजपा नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद थे, जिनमें पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह, भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अश्वनी सिंह लिटिल, प्रधान रंजन पांडेय, लल्लन पांडेय, अनिल तिवारी, खड़ग तिवारी, मकसूदन पांडेय और नन्हें मिश्र प्रमुख थे।

Also Read

चादरपोशी से लौट रही बोलेरो पलटी, एक महिला की मौत, 7 घायल

7 Sep 2024 01:54 PM

मऊ मऊ में दर्दनाक सड़क हादसा : चादरपोशी से लौट रही बोलेरो पलटी, एक महिला की मौत, 7 घायल

इस दुर्घटना में बोलेरो में सवार एक महिला की मौत हो गई और सात अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृत महिला अपने परिवार के साथ मकदूम साहब के यहां चादरपोशी करने के बाद घर लौट रही थी... और पढ़ें