Ballia News : नगर पालिका ईओ का छात्रों ने किया घेराव, जानिए क्या है मामला...

नगर पालिका ईओ का छात्रों ने किया घेराव, जानिए क्या है मामला...
UPT | नगर पालिका बलिया

Jul 18, 2024 23:30

नगर पालिका परिषद बलिया की उदासीनता के कारण पूरे शहर में गंदगी का अंबार लगा है। नालियां व नाले बजबजा रहे हैं और गंदा पानी ओवरफ्लो होकर सड़क...

Jul 18, 2024 23:30

Ballia News : नगर पालिका परिषद बलिया की उदासीनता के कारण पूरे शहर में गंदगी का अंबार लगा है। नालियां व नाले बजबजा रहे हैं और गंदा पानी ओवरफ्लो होकर सड़क पर बह रहा है। इसके विरोध में छात्रों ने छात्रनेता व सामाजिक कार्यकर्ता रिपुंजय रमण पाठक रानू के नेतृत्व में नगर पालिक के अधिशासी अधिकारी का गुरुवार को घेराव किया।

नालियां ओवर, नगर की स्थिति दयनीय
रानू पाठक ने बताया कि नगर की स्थिति दयनीय हो चुकी है। चारों तरफ कूड़े का अंबार लगा हुआ है। नालियां ओवर फ्लो होने के बाद बज़बजाती हुई दिखती है। नगर पालिका प्रशासन आखिर क्यों मौन है। जिम्मेदार पल्ला झाड़ते नजर आ रहे है। छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष रोहित चौबे ने कहा कि जापलिनगंज स्थित राजवैद्य भाखर चौराहे पर पास में ही दुर्गा मंदिर व साथ ही विद्यालय संचालित होता है, जहां कूड़े का ढ़ेर लगा रहता है।

स्कूल जाने में बच्चों को होती है परेशानी
इससे विद्यालय के बच्चे बीमार होते हैं और मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। अधिवक्ता कृष्ण प्रताप यादव गोलू ने शहर के तमाम वार्डो की स्थिति को लेकर ईओ से कहा कि व्यवस्था में सुधार नहीं किया जा रहा, बल्कि इसे और बढ़ाया जा रहा है। सभासद अमित कुमार दुबे ने बताया कि सभी वार्डों में नरक की स्थिति बनाई गई है। न डोर-टू-डोर कलेक्शन है, न ही नियमित साफ सफ़ाई व्यवस्था है। सभी सभासद नियमित तौर पर लगातार नगर पालिका को आगाह कराते रहते है, तब भी पालिका प्रशासन इस मुद्दे पर गंभीर नहीं है। 

छात्रों ने आंदोलन की दी चेतावनी
छात्रों ने चेताया कि समस्या नहीं सुधरी तो आम जनमानस के साथ आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। इस मौके पर रामबहादुर यादव धवन, ऋषि विवेक, भीम यादव, मोहित गुप्ता, कृष्णा जायसवाल, रंजीत चौहान, रमेश कुमार, राहुल मिश्रा, अमित मिश्रा, गोल्डी शर्मा, बबलू यादव आदि रहे।

Also Read

छात्र-छात्राओं में दिखा उत्साह,  23 सितंबर तक चलेगा समारोह

19 Sep 2024 07:47 PM

बलिया जेएनसीयू में दीक्षांत सप्ताह का भव्य आयोजन : छात्र-छात्राओं में दिखा उत्साह, 23 सितंबर तक चलेगा समारोह

जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय बलिया में कुलपति प्रोफेसर संजीत गुप्ता के निर्देशन में षष्ठम् दीक्षांत समारोह के उपलक्ष्य में दीक्षांत सप्ताह का आयोजन 17 से 23 सितंबर 2024 तक किया जा रहा है। जिसने विभिन्न प्रकार के रंगारंग कार्यक्रमों में छात्र छात्राएं बढ़- चढ़कर हिस्सा ले रह... और पढ़ें