अमृत भारत के रूप में चयनित सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन पर कांटा वाला के पद पर तैनात मनोज कुमार की नाइट ड्यूटी मंगलवार को थी। रात करीब साढ़े 11 बजे अप मालगाड़ी को झंडी दिखाने के लिए वह प्लेटफार्म संख्या-दो पर गए हुए थे।
Ballia News : रेलवे कर्मचारी को पीटने के आरोप में दो सिपाही सस्पेंड, जानें क्या है पूरा मामला
Jun 13, 2024 21:27
Jun 13, 2024 21:27
क्या है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक अमृत भारत के रूप में चयनित सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन पर कांटा वाला के पद पर तैनात मनोज कुमार की नाइट ड्यूटी मंगलवार को थी। रात करीब साढ़े 11 बजे अप मालगाड़ी को झंडी दिखाने के लिए वह प्लेटफार्म संख्या-दो पर गए हुए थे। आरोप है कि इस दौरान जीआरपी के दो सिपाहियों ने मनोज को पकड़कर बेवजह पिटाई कर दी। मनोज किसी तरह भागकर स्टेशन मास्टर के कक्ष में पहुंचा, लेकिन सिपाही वहां भी पहुंच गए। स्टेशन मास्टर दीपक सिंह ने मनोज को बचाने की कोशिश की, लेकिन नशे में धुत दोनों सिपाही पिटाई करते हुए मनोज को अपने सरकारी आवास में लेकर चले गए।
इसके बाद स्टेशन मास्टर ने अधिकारियों को घटना के बारे में जानकारी दी। यातायात निरीक्षक संजय सिंह, स्टेशन डायरेक्टर छपरा राजेश प्रसाद, आरपीएफ उप निरीक्षक जयेंद्र मिश्रा, जीआरपी थानाध्यक्ष सुभाष यादव, प्रभारी स्टेशन इंचार्ज त्रिलोकी नाथ यादव मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी प्राप्त की। पूछताछ के बाद मनोज को मेडिकल के लिए बलिया भेजा गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष जीआरपी सुभाष यादव ने बताया कि आरोपी सिपाही हरिशंकर सिंह और हृदेश कुमार को सस्पेंड कर दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
Also Read
19 Sep 2024 07:47 PM
जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय बलिया में कुलपति प्रोफेसर संजीत गुप्ता के निर्देशन में षष्ठम् दीक्षांत समारोह के उपलक्ष्य में दीक्षांत सप्ताह का आयोजन 17 से 23 सितंबर 2024 तक किया जा रहा है। जिसने विभिन्न प्रकार के रंगारंग कार्यक्रमों में छात्र छात्राएं बढ़- चढ़कर हिस्सा ले रह... और पढ़ें