Ballia News : घाघरा नदी में दो दोस्त डूबे, एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी

घाघरा नदी में दो दोस्त डूबे, एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी
UPT | किशोर को खोजते लोग।

May 17, 2024 00:02

सहतवार थाने के महराजपुर निवासी कौशल राम (17 वर्ष) पुत्र काशीराम, झुन्नू राम (16 वर्ष) पुत्र वशिष्ठ राम व श्याम बाबू पुत्र श्याम बिहारी राम बुधवार की शाम घाघरा नदी में स्नान करने गए हुए थे।

May 17, 2024 00:02

Ballia News : जिले के सहतवार थाना क्षेत्र के घाघरा नदी में बुधवार को स्नान करते समय दो किशोर डूब गए थे। इसमें से एक किशोर की लाश बृहस्पतिवार को बरामद की गई। जबकि दूसरे की तलाश जारी है।

घाघरा नदी में स्नान करने गए थे तीन दोस्त
सहतवार थाने के महराजपुर निवासी कौशल राम (17 वर्ष) पुत्र काशीराम, झुन्नू राम (16 वर्ष) पुत्र वशिष्ठ राम व श्याम बाबू पुत्र श्याम बिहारी राम बुधवार की शाम घाघरा नदी में स्नान करने गए हुए थे। स्नान करते समय कौशल राम व झुन्नू राम गहरे पानी में चले जाने के कारण नदी में डूब गए। इसकी जानकारी होने पर सहतवार पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई और गोताखोरों की मदद से दोनों डूबे हुए किशोरों की तलाश की, लेकिन किसी का पता नहीं चल सका।

एक का शव मिला, दूसरे की तलाश जारी
बृहस्पतिवार को पुनः पुलिस ने गोताखोरों की मदद से छानबीन शुरू किया। इसमें कौशल राम के शव को पुलिस ने बरामद किया। जबकि झुन्नू राम की तलाश जारी है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। 

Also Read

चादरपोशी से लौट रही बोलेरो पलटी, एक महिला की मौत, 7 घायल

7 Sep 2024 01:54 PM

मऊ मऊ में दर्दनाक सड़क हादसा : चादरपोशी से लौट रही बोलेरो पलटी, एक महिला की मौत, 7 घायल

इस दुर्घटना में बोलेरो में सवार एक महिला की मौत हो गई और सात अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृत महिला अपने परिवार के साथ मकदूम साहब के यहां चादरपोशी करने के बाद घर लौट रही थी... और पढ़ें