लोकसभा इलेक्शन 2024 : अखिलेश यादव को निरहुआ का चैलेंज, बोले- 'आजमगढ़ से लड़कर दिखाएं चुनाव'

अखिलेश यादव को निरहुआ का चैलेंज, बोले- 'आजमगढ़ से लड़कर दिखाएं चुनाव'
UP Times | अखिलेश यादव को निरहुआ ने दिया चैलेंज

Dec 29, 2023 18:12

बीजेपी सांसद दिनेश लाल यादव ने सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव को आजमगढ़ से चुनाव लड़ने का चैलेंज दिया है। दिनेश लाल ने कहा कि अखिलेश 2019 में महागठबंधन की वजह से बच गए थे।

Dec 29, 2023 18:12

Short Highlights
  • अखिलेश को निरहुआ ने दिया चैलेंज
  • 2019 में अखिलेश से हारे थे दिनेश लाल
  • 2022 के उपचुनाव में दर्ज की थी जीत
Azamgarh News: आजमगढ़ से लोकसभा सांसद और बीजेपी नेता दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ ने समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव को चैलेंज दे दिया है। निरहुआ ने कहा कि 'मैं चाहता हूं कि अखिलेश यादव 2024 का लोकसभा चुनाव आजमगढ़ से लड़ें।' निरहुआ यहां सुखदेव पहलवान खेल स्टेडियम में आयोजित जिला एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 में शामिल होने के लिए पहुंचे थे।

'2019 में महागठबंधन था, इसलिए बच गए थे'
दिनेश लाल ने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में महागठबंधन था, इसलिए अखिलेश बच गए थे। उन्होंने आगे कहा- 'मैंने सुना है कि अखिलेश आज 6 महीने बाद सरायमीर क्षेत्र में एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे हैं। वह आजमगढ़ को भूल गए थे, इसलिए जनता भी उनको भूल चुकी है।'

2019 में अखिलेश से चुनाव हारे से दिनेश लाल
2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने आजमगढ़ सीट से दिनेश लाल यादव को टिकट देकर अखिलेश यादव के खिलाफ मैदान में उतारा था। लेकिन बीजेपी की ये कोशिश कामयाब नहीं हो पाई थी और दिनेश लाल चुनाव हार गए थे।

2022 में दी थी मुलायम परिवार को पटखनी
आपको बता दें कि दिनेश लाल यादव ने 2022 में हुए आजमगढ़ उपचुनाव में अखिलेश यादव के चचेरे भाई और समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव को करारी शिकस्त दी थी। यह लोकसभा सीट अखिलेश यादव के करहल से विधायक चुनने के बाद खाली हो गई थी। इस सीट को सपा का गढ़ माना जाता था।

आजमगढ़ पहुंचकर कार्यक्रम में शामिल हुए दिनेश लाल
दिनेश लाल यादव आजमगढ़ में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। उन्होंने सोशल मीडिया साइट 'एक्स' पर लिखा- 'आज संसदीय क्षेत्र आजमगढ़ स्थित सुखदेव पहलवान खेल स्टेडियम में आयोजित जिला एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 कार्यक्रम में शामिल होकर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया व उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।'

Also Read

पैसे न देने पर सेल्समैन को झूठे मामले में फंसा कर भेजा था जेल

6 Oct 2024 07:27 PM

आजमगढ़ 15 पुलिस कर्मियों पर FIR के आदेश : पैसे न देने पर सेल्समैन को झूठे मामले में फंसा कर भेजा था जेल

आजमगढ़ के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सत्यवीर सिंह ने अहरौला पुलिस को आदेश दिया है कि पवई थानाध्यक्ष समेत 15 पुलिस कर्मियों पर FIR दर्ज की जाए। इस निर्णय के साथ ही पुलिस को मामले की विवेचना कर और पढ़ें