आजमगढ़ दौरे पर रघुराज सिंह : बीजेपी नेता का विपक्ष पर तीखा हमला, सपा को बताया 'दैत्य वंशज'

बीजेपी नेता का विपक्ष पर तीखा हमला, सपा को बताया 'दैत्य वंशज'
UPT | रघुराज सिंह

Aug 14, 2024 19:39

योगी सरकार के मंत्री डॉक्टर रघुराज सिंह ने आजमगढ़ के दौरे के दौरान विपक्षी नेताओं पर तीखा हमला बोला। अयोध्या और कन्नौज में नाबालिग के साथ हुए रेप के प्रयास में गिरफ्तार किए गए समाजवादी पार्टी (सपा) के नेताओं पर...

Aug 14, 2024 19:39

Azamgarh News : योगी सरकार के मंत्री डॉक्टर रघुराज सिंह ने आजमगढ़ के दौरे के दौरान विपक्षी नेताओं पर तीखा हमला बोला। अयोध्या और कन्नौज में नाबालिग के साथ हुए रेप के प्रयास में गिरफ्तार किए गए समाजवादी पार्टी (सपा) के नेताओं पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि ये सभी 'दैत्य वंशज' हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा के नेता बलात्कार जैसे गंभीर अपराध को भी अपराध नहीं मानते। उन्होंने विपक्षी दलों के नेताओं को भी निशाने पर लिया और कहा कि वे सभी दैत्यों के सरदार हैं।

महिला डॉक्टर से रेप मामले पर ममता बनर्जी को घेरा
मंत्री रघुराज सिंह ने पश्चिम बंगाल में महिला डॉक्टर के साथ हुई रेप और हत्या की घटना पर भी टिप्पणी की। उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वे 'दैत्य वंशजों की सरदारनी' हैं। सिंह का कहना था कि ममता बनर्जी केवल वोट बैंक की राजनीति करती हैं और न्याय की बात नहीं करतीं। उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अलावा कोई भी दल बंगाल के मुद्दे पर बात करने को तैयार नहीं है क्योंकि सभी को मुस्लिम वोट बैंक के बिखरने का डर है। उन्होंने भाजपा को न्याय का पक्षधर बताते हुए कहा कि हम वोट के नहीं, न्याय के सौदागर हैं।



बांग्लादेश में हिंदुओं पर भी बोले मंत्री
बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के मुद्दे पर राज्य मंत्री ने शेख हसीना का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें शरण दी है, जबकि कोई और देश उन्हें शरण देने को तैयार नहीं है। सिंह ने बांग्लादेश के उपद्रवियों को 'दैत्य वंशज' करार देते हुए कहा कि इनकी प्रवृत्ति हमेशा चोरी, बलात्कार और बदमाशी की रही है। उन्होंने कहा कि इस तरह के कृत्य इनकी सांस्कृतिक धरोहर हैं और इससे साफ होता है कि वे दैत्य वंशज ही हैं।

उपचुनावों में भाजपा की जीत की कही बात
उत्तर प्रदेश की 10 विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनावों को लेकर मंत्री रघुराज सिंह ने भाजपा की जीत की उम्मीद जताई। उन्होंने स्वीकार किया कि लोकसभा चुनावों में जनता ने उन्हें सबक सिखाने के लिए केवल 33 सीटें दी थीं, लेकिन अब उन्होंने वह सबक सीख लिया है और गलतियों की पुनरावृत्ति नहीं होगी। सिंह ने विश्वास व्यक्त किया कि भाजपा इन सभी 10 सीटों पर उपचुनाव में जीत हासिल करेगी।

हिंडनबर्ग की रिपोर्ट को लेकर राहुल गांधी पर साधा निशाना 
हिंडनबर्ग की रिपोर्ट को लेकर सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। उन्होंने राहुल गांधी पर अस्थिरता फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि राहुल न तो हिंदू हैं, न मुसलमान, न ईसाई और न ही सिख। सिंह ने कहा कि राहुल गांधी किसी पांचवें पंथ में पैदा हुए हैं और वे देश में अस्थिरता पैदा करने के लिए हिंडनबर्ग का इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्होंने गांधी परिवार को देश का दुश्मन बताते हुए कहा कि उन्होंने औरंगजेब और गजनी के नाम पर सड़कें बनाई, लेकिन महाराणा प्रताप को कहीं स्थान नहीं दिया। सिंह ने कहा कि 12 अगस्त को कांग्रेस द्वारा प्रस्तावित आंदोलन में कानून तोड़ने वालों को जेल भेजा जाएगा।

अधिकारियों के साथ मंडलीय समीक्षा बैठक
अपने दौरे के दौरान मंत्री रघुराज सिंह ने सर्किट हाउस में श्रम विभाग के आजमगढ़ मंडल के अधिकारियों के साथ मंडलीय समीक्षा बैठक भी की। उन्होंने बताया कि बैठक में विभागीय योजनाओं और मजदूरों के कल्याण के लिए चल रही योजनाओं पर चर्चा हुई। सिंह ने बताया कि प्रदेश सरकार मजदूरों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चला रही है, जिसमें 60 वर्ष की आयु होने पर ₹1000 की पेंशन दी जाती है और कुशल कारीगरों को डेढ़ हजार रुपये की पेंशन मिलती है। उन्होंने अन्य योजनाओं की भी जानकारी दी, जिसमें पुत्री के विवाह के लिए अनुदान का उल्लेख भी किया गया।

Also Read

छात्र-छात्राओं में दिखा उत्साह,  23 सितंबर तक चलेगा समारोह

19 Sep 2024 07:47 PM

बलिया जेएनसीयू में दीक्षांत सप्ताह का भव्य आयोजन : छात्र-छात्राओं में दिखा उत्साह, 23 सितंबर तक चलेगा समारोह

जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय बलिया में कुलपति प्रोफेसर संजीत गुप्ता के निर्देशन में षष्ठम् दीक्षांत समारोह के उपलक्ष्य में दीक्षांत सप्ताह का आयोजन 17 से 23 सितंबर 2024 तक किया जा रहा है। जिसने विभिन्न प्रकार के रंगारंग कार्यक्रमों में छात्र छात्राएं बढ़- चढ़कर हिस्सा ले रह... और पढ़ें