मऊ में राष्ट्रीय लोक अदालत :  53142 मामलों का निस्तारण, जिला जज ने किया छह मुकदमों का निपटारा

53142 मामलों का निस्तारण, जिला जज ने किया छह मुकदमों का निपटारा
UPT | राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिकारी

Mar 09, 2024 21:28

जिले के दीवानी न्यायालय में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन हुआ। इसमें विभिन्न मामलों के कुल 53142 मामलों का निस्तारण करते हुए 61448596 रुपये की समझौता राशि जमा कराई गई...

Mar 09, 2024 21:28

Mau News : जिले के दीवानी न्यायालय में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन हुआ। इसमें विभिन्न मामलों के कुल 53142 मामलों का निस्तारण करते हुए 61448596 रुपये की समझौता राशि जमा कराई गई। जिसमें से कुल 5533539 रूपये का उत्तराधिकार प्रमाण पत्र जारी हुआ। इस दौरान जनपद न्यायाधीश ने 6 मामलों का निस्तारण किया। इसके अलावा पीठासीन अधिकारी एमएसीटी द्वारा कुल 130 मामलों का निस्तारण करते हुए 15185000 की धनराशि दिलायी गयी। प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय 32 वादों का निस्तारण किया गया। परिवार न्यायालय प्रथम द्वारा कुल 33 पारिवारिक वादों का निस्तारण किया गया।

कुल 53142 मामलों का निस्तारण 
शनिवार को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में विशेष न्यायाधीश एससी,एसटी द्वारा कुल 9 मामलों का निस्तारण किया गया। पॉक्सो कोर्ट द्वारा 14 मामलों का निस्तारण करते हुए 7000 रूपये का अर्थदंड जमा कराया। अपर जनपद न्यायाधीश कोर्ट संख्या-01 द्वारा 5 मामलों का निस्तारण किया गया। अपर जनपद न्यायाधीश कोर्ट नम्बर-4 ने 279 विद्युत सम्बन्धी मामलों का निस्तारण किया। वहीं अपर जिला जज एफटीसी प्रथम द्वारा 1 मामले का निस्तारण किया गया। न्यायालय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा 11546 मामलों का निस्तारण करते हुए 815400 रूपये का अर्थदंड जमा कराया गया।

सिविल जज सीनियर डिवीजन ने 291 मामलों का निस्तारण किया। सिविल जज सिडि, एफटीसी द्वारा 410 मामलों के निस्तारण किया गया। न्यायाधिकारी ग्राम न्यायालय मधुबन ने कुल 50 मामलों का निस्तारण किया। न्यायिक मजिस्ट्रेट ने 270 मामलों का निस्तारण किया गया। सिविल जज जूडि सदर ने 575 मामलों का निस्तारण किया गया। वहीं सिविल जज जूडि. कोर्ट सं0-1 ने कुल 101 मामलों का निस्तारण किया। इसके अलावा उपभोक्ता फोरम द्वारा 13 मामलों का निस्तारण किया गया।

61448596 रुपये की समझौता राशि जमा कराई 
राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान विभिन्न बैंकों द्वारा 964 मामलों में निस्तारण किया एवं 33367116 रुपये की बकाया राशि प्राप्त की। राजस्व न्यायालय द्वारा 37982 मामलों का निस्तारण राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान किया गया। बीएसएनएल ने कुल 23 वादों का निस्तारण किया और 33684 रुपये की बकाया राशि प्राप्त की। श्रम विभाग एवं मनरेगा द्वारा 46 मामलों का निस्तारण किया एवं नगर पालिका द्वारा 352 मामलों का निस्तारित किये गये। इसके अलावा विद्युत विभाग द्वारा प्री-लिटिगेशन स्तर पर 21 मामलों का निस्तारण किया गया और सोनाटा फाइनेंस कम्पनी द्वारा 2 मामलों का निस्तारण किया गया।

Also Read

जिलाधिकारी ने कटानरोधी कार्यों का किया निरीक्षण, दिए दिशा-निर्देश

5 Jul 2024 07:22 PM

बलिया Ballia News : जिलाधिकारी ने कटानरोधी कार्यों का किया निरीक्षण, दिए दिशा-निर्देश

संभावित बाढ़ को देखते हुए जिलाधिकारी प्रवीण कुमार ने शुक्रवार को रामगढ़, गोपालपुर व दूबेछपरा में हुए कटानरोधी कार्यों का निरीक्षण किया... और पढ़ें