ऑथर Ankit Dahiya

JEE Main Result 2024 : जेईई मेंस में एक ही स्कूल के 5 छात्रों ने लहराया परचम, परीक्षा में पाए 95 परसेंटाइल

जेईई मेंस में एक ही स्कूल के 5 छात्रों ने लहराया परचम, परीक्षा में पाए 95 परसेंटाइल
UPT | 5 छात्रों ने लहराया परचम

Apr 25, 2024 17:53

जेईई मेंस 2024 सेशन-2 की परीक्षा का रिजल्ट गुरुवार को जारी कर दिया गया है। जिसमें मऊ के पांच छात्रों ने सफलता हासिल कर जिले में परचम लहराया है...

Apr 25, 2024 17:53

Mau News : जेईई मेंस 2024 सेशन-2 (JEE Main 2024) की परीक्षा का रिजल्ट गुरुवार को जारी कर दिया गया है। जिसमें मऊ के पांच छात्रों ने सफलता हासिल कर जिले में परचम लहराया है। पांचों मऊ नगर स्थित लिटिल फ्लावर चिल्ड्रेन स्कूल के छात्र हैं। विद्यालय सहित परिवर में खुशी का माहौल छाया हुआ है। बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

इन छात्रों ने किया नाम रोशन
जेईई मेंस 2024 सेशन-2 के परीक्षा परिणाम में नगर स्थित लिटिल फ्लावर चिल्ड्रेन स्कूल के देवांश कुमार, सौरभ गोपाल, प्रियांशु विजय, भरत गोंड़, शिवांश पाठक ने जेईई मेंस की प्रथम सत्र परीक्षा के समान ही द्वितीय सत्र में भी 95 परसेंटाइल प्राप्त कर अपनी सफलता का परचम लहराया है। कॉलेज प्रशासन की तरफ से सफल छात्रों को सम्मानित किया जाएगा।

बिना कोचिंग पाई सफलता
कॉलेज प्रशासन के अनुसार सफल छात्रों ने अपनी मेहनत के दम पर सफलता हासिल की है। छात्रों ने बिना कोचिंग के कामयाबी पाई है। केवल विद्यालय के ही शिक्षकों के मार्गदर्शन में छात्रों ने विद्यालय का नाम रोशन किया है। छात्रों की कामयाबी पर लिटिल फ्लावर ग्रुप ऑफ स्कूल के निदेशक मुरलीधर यादव तथा प्रधानाचार्य सरिता केडिया ने बधाई दी है।

JEE एडवांस के लए यहां करें आवेदन 
परीक्षा पास करने के बाद परिवार में खुशी का माहौल है। जानकारी के मुताबिक, जो छात्र जेईई मेन सत्र- II परीक्षा में उत्तीर्ण हुए हैं, वे 27 अप्रैल से आधिकारिक वेबसाइट - jeemain.ac.in के माध्यम से जेईई एडवांस के लिए आवेदन कर सकते हैं।

Also Read

राज्यपाल ने जेएनसीयू के सामाजिक कार्यों एवं बचत उपायों की सराहना की

3 Jul 2024 07:55 PM

बलिया Ballia News : राज्यपाल ने जेएनसीयू के सामाजिक कार्यों एवं बचत उपायों की सराहना की

जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय बलिया के एक वर्ष की प्रगति एवं नैक के लिए दाखिल होने वाली सेल्फ स्टडी रिपोर्ट की समीक्षा विवि की कुलाधिपति एवं उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने मंगलवार को राजभवन में… और पढ़ें