ऑथर Subodh Kumar

मऊ में लोकसभा चुनाव : घोसी सीट पर सियासी रण, तीन कैबिनेट मंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव पर... 

घोसी सीट पर सियासी रण, तीन कैबिनेट मंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव पर... 
UPT | मऊ में लोकसभा चुनाव

Mar 13, 2024 13:55

लोकसभा-2024 में घोसी की सीट पर कांटे की टक्कर होगी। यहां के तीन मंत्री ओपी राजभर, दारा सिंह चौहान और एके शर्मा का सीधे दखल है। इन पर पूरी लोकसभा...

Mar 13, 2024 13:55

Short Highlights
  • यूपी सरकार में अबकी मऊ से तीन मंत्रियों का प्रतिनिधित्व
  • ओपी राजभर के खाते में है अबकी घोसी की सीट
Mau News (संजय मिश्र) : लोकसभा-2024 में घोसी की सीट पर कांटे की टक्कर होगी। यहां के तीन मंत्री ओपी राजभर, दारा सिंह चौहान और एके शर्मा का सीधे दखल है। इन पर पूरी लोकसभा का दायित्व होगा। 

घोसी से एक बार भाजपा जीती, एक बार हारी
घोसी लोकसभा सीट से अब तक के चुनाव में वर्ष-2014 में हरि नारायण राजभर ने बीएसपी के दारा चौहान को हराकर कमल खिलाया था। अब दारा सिंह चौहान वर्तमान में योगी सरकार में भाजपा के मंत्री हैं। साल-2019 में भाजपा से फिर हरि नारायण राजभर चुनाव लड़े, लेकिन सपा और बसपा के गठबंधन में अतुल कुमार से चुनाव हार गये थे। 

अबकी सुभासपा के सहारे भाजपा
घोसी लोकसभा चुनाव में दो बार खुद भाजपा ने यहां से दंभ भरा था, लेकिन साल-2024 लोकसभा चुनाव में यह सीट सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के खाते में गई है। 

तीन मंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव पर
अबकी घोसी लोकसभा पर योगी सरकार में तीन कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर, एके शर्मा और दारा सिंह चौहान की प्रतिष्ठा पूरी तरह से दांव पर लगी होगी। 

कितना छड़ी का साथ देंगे कमल खिलाने वाले
घोसी लोकसभा में ओपी राजभर का चुनाव चिह्न छड़ी का साथ भाजपा के कार्यकर्ता कितना साथ देंगे, इसे लेकर गंभीर स्थिति बनी हुई है। हालांकि की हाल में ही एनडीए में शामिल सुभासपा भाजपा के साथ कदम मिलाकर पूरी तरह से चलने को तैयार है।

Also Read

अपराध नियंत्रण को लेकर आजमगढ़ DIG ने की बैठक, महिला संबंधी अपराधों पर कठोर कार्रवाई के निर्देश 

6 Jul 2024 07:12 PM

आजमगढ़ Azamgarh News : अपराध नियंत्रण को लेकर आजमगढ़ DIG ने की बैठक, महिला संबंधी अपराधों पर कठोर कार्रवाई के निर्देश 

आजमगढ़ मंडल के डीआईजी वैभव कृष्ण ने अपराध नियंत्रण की समीक्षा बैठक की। समीक्षा बैठक के दौरान गौ-तस्करी पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। साथ ही महिला संबंधी अपराधों पर कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं... और पढ़ें