बरेली की डेलापीर फल मंडी में अचानक लगी भीषण आग : दो दर्जन दुकानें जलकर राख, करोड़ों के नुकसान की आशंका

दो दर्जन दुकानें जलकर राख, करोड़ों के नुकसान की आशंका
UPT | डेलापीर फल मंडी में लगी आग।

Sep 06, 2024 09:44

डेलापीर मंडी में आधी रात के करीब आग लग गई। फल मंडी के गेट के अंदर लाइन से 30 दुकानें हैं। इनमें आढ़त चलती हैं। आढ़तियों ने अपनी सुविधा के लिए दुकानों के ऊपर टीन डालकर गोदाम बना लिया है।

Sep 06, 2024 09:44

Bareilly News : बरेली शहर के इज्जतनगर थाना क्षेत्र की डेलापीर फल मंडी में गुरुवार देर रात अचानक भीषण आग लग गई। इस आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया। आग ने दुकानों और बाहर रखा सामान चपेट में ले लिया। सूचना पर तमाम आढ़ती भी वहां आ गए। फायर ब्रिगेड की टीम करीब डेढ़ घंटे बाद पहुंची। इससे  देर रात तक आग बुझाने में मशक्कत करनी पड़ी। आग से वहां बनी 22 दुकान जलकर राख हो गई। इससे करोड़ों रुपये के फल और अन्य सामान जल गया।

डेलापीर मंडी में आधी रात के करीब आग लग गई। फल मंडी के गेट के अंदर लाइन से 30 दुकानें हैं। इनमें आढ़त चलती हैं। आढ़तियों ने अपनी सुविधा के लिए दुकानों के ऊपर टीन डालकर गोदाम बना लिया है। इसके साथ ही सामने से भी टीन शेड बने हुए हैं। रात को मंडी के अंदर चहल-पहल नहीं थी। फलों से भरे गत्ते के कार्टून, प्लास्टिक की क्रेट, लकड़ी के पल्ले, बोरे समेत अन्य सामान दुकानों के आगे रखा हुआ था। उसी वक्त अचानक आग लग गई। इससे अफरा तफरी मच गई।

देरी से आई फायर ब्रिगेड 
आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया। मंडी में मौजूद कुछ लोगों ने तत्काल वहां आढ़त चलाने वाले आढ़तियों को सूचना दी। पुलिस और फायर ब्रिगेड को भी आग लगने की जानकारी दी गई। आग लगने का पता चलते ही आढ़तियों के साथ ही वहां काम करने वाले अन्य लोग भी पहुंच गए। करीब डेढ़ घंटे बाद फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां पहुंची। वह आग बुझाने में जुटी हैं। इज्जतनगर पुलिस ने लोगों को आग से दूर किया। यहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया है। विकराल होती आग ने 22 दुकानों को चपेट में ले लिया। इनमें रखे फल समेत अन्य सामान राख हो गया। देर रात तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। इसके साथ ही आग लगने के कारणों का भी पता लगाया जा रहा है। आढ़तियों के साथ उनके परिजन भी पहुंच गए हैं। वह भी आग बुझाने की कोशिश में जुटे हैं।

Also Read

गलियों में चल रही नाव, हाईवे पर भी आया पानी, ग्रामीणों का आरोप- अधिकारी नहीं ले रहे सुध

15 Sep 2024 08:37 PM

पीलीभीत शारदा नदी में बाढ़ से कई गांव जलमग्न : गलियों में चल रही नाव, हाईवे पर भी आया पानी, ग्रामीणों का आरोप- अधिकारी नहीं ले रहे सुध

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में शारदा और उसकी सहायक नदियों के जलस्तर में अचानक वृद्धि के कारण बाढ़ की स्थिति गंभीर हो गई है। कलीनगर और पूरनपुर तहसील के गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं और पढ़ें