World Environment Day : बोले डीएम- हर इंसान को लगाने चाहिए पौधे, तभी बचेगा पर्यावरण

बोले डीएम- हर इंसान को लगाने चाहिए पौधे, तभी बचेगा पर्यावरण
UPT | पौधे बांटते डीएम

Jun 06, 2024 01:09

उत्तर प्रदेश के बरेली में विश्व पर्यावरण दिवस पर डीएफओ (प्रभागीय वनाधिकारी) ऑफिस के बाहर निशुल्क पौधों का वितरण किया गया। इस दौरान...

Jun 06, 2024 01:09

Bareilly News : उत्तर प्रदेश के बरेली में विश्व पर्यावरण दिवस पर डीएफओ (प्रभागीय वनाधिकारी) ऑफिस के बाहर निशुल्क पौधों का वितरण किया गया। इस दौरान डीएम रविंद्र कुमार ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारी समाज के हर इंसान की है। इसलिए हर व्यक्ति को पौधे लगाने चाहिए, मगर, पौधों को लगाकर भूलना नहीं चाहिए। इनकी देखभाल की भी जरूर करनी चाहिए। वातावरण में पौधों की कमी से प्रदूषण बढ़ रहा है। एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) भी बढ़ जाता है। जिसके चलते लोगों को ऑक्सीजन नहीं मिल पाती। एक्यूआई बढ़ने से बीमारी बढ़ती है। बुजुर्ग और बच्चों को सांस लेने में दिक्कत होती है। 

इन पौधों का किया वितरण 
डीएफओ ऑफिस के बाहर पौधों का वितरण किया गया। इसके साथ ही लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान तुलसी, गुल्हड, गोल्ड मोहर समेत छोटे छत्र के पौधों का वितरण किया गया। इसके साथ ही राहगीरों के लिए पानी का प्याउ भी लगाया गया। इससे आम जनमानस को पानी पिलाया जाएगा। इसी क्रम में पक्षियों को पानी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मिट्टी की तश्तरी और प्याली का भी वितरण किया गया।

Also Read

बंदरों ने छत पर रखा पत्थर गिराया तो युवक के माथे पर जा गिरा, सिर फटने से मनोज की हुई मौत

6 Oct 2024 02:00 AM

पीलीभीत पीलीभीत में बंदरों का आतंक : बंदरों ने छत पर रखा पत्थर गिराया तो युवक के माथे पर जा गिरा, सिर फटने से मनोज की हुई मौत

जिले के करेली थाना क्षेत्र के गांव बमरोली का रहने वाले 35 वर्षीय मनोज कुमार पुत्र रामरतन मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करता... और पढ़ें