डीएम ने किया जिला अस्पताल का निरीक्षण : ओपीडी से महिला डॉक्टर गायब, कार्रवाई के निर्देश

ओपीडी से महिला डॉक्टर गायब, कार्रवाई के निर्देश
UPT | जिला अस्पताल पहुंचे जिलाधिकारी।

Jun 06, 2024 20:36

बरेली में गुरुवार को जिलाधिकारी (डीएम) रविंद्र कुमार ने जिला अस्पताल में छापा मारा। उन्होंने ओपीडी में डॉक्टर की उपस्थिति देखी। इसके बाद महिला अस्पताल पहुंचे। महिला अस्पताल की ओपीडी से एक महिला डॉक्टर गायब थीं।डीएम ने गायब महिला डॉक्टर को हटाने के निर्देश दिए हैं ।

Jun 06, 2024 20:36

Bareilly News : बरेली में गुरुवार को जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने ओपीडी में डॉक्टर की उपस्थिति देखी। इसके बाद महिला अस्पताल पहुंचे। महिला अस्पताल की ओपीडी से एक महिला डॉक्टर गायब थीं। डीएम ने गायब महिला डॉक्टर को हटाने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद डीएम ने पैथोलॉजी और अल्ट्रासाउंड रूम का भी निरीक्षण किया। यहां मरीजों से चिकित्सा सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।

इस दौरान कई मरीजों ने स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर कुछ शिकायत भी की। डीएम ने सबंधित स्वास्थ्य अफसरों को समस्या समाधान का भरोसा दिलाया। डीएम जिला अस्पताल की चिकित्सा सुविधाओं से कुछ संतुष्ट दिखे। लेकिन अस्पताल के पंजीकरण (पर्चा) काउंटर पर मरीजों की अधिक भीड़ थी। गर्मी में मरीजों की अधिक भीड़ देखकर नाराजगी जताई। उन्होंने अतिरिक्त पंजीकरण काउंटर खोलने के निर्देश दिए। जिससे मरीजों को दिक्कत न हो सके।

13 मई को भी डीएम ने किया था निरीक्षण 
इससे पहले डीएम रविंद्र कुमार ने 13 मई को जिला अस्पताल का निरीक्षण किया था। उस दिन सोमवार था। जिसके चलते अन्य दिनों की अपेक्षा में मरीजों की संख्या सबसे अधिक थी। उन्होंने सभी कक्ष का निरीक्षण किया। मरीजों से भी व्यवस्थाओं का हाल जाना। इसके बाद डीएम इमरजेंसी पहुंच गए। हालांकि, यहां इमो मौजूद नहीं थे। उन्होंने मरीजों को जल्द और बेहतर इलाज के निर्देश दिए थे। 

Also Read

खाद्य सुरक्षा विभाग की लैब जांच में पाया गया आर्सेनिक की मात्रा अधिक

16 Sep 2024 10:21 PM

बरेली पैकेज्ड और बोतलबंद पानी स्वास्थ्य के लिए खतरनाक : खाद्य सुरक्षा विभाग की लैब जांच में पाया गया आर्सेनिक की मात्रा अधिक

बरेली की दुकानों पर बिकने वाला पैकेट बंद और बोतल का पानी सेहत के लिए काफी खतरनाक है। यह लीवर और किडनी के साथ ही सेहत भी खराब कर सकता है। इसमें आर्सेनिक की मात्रा अधिक पाई गई है। और पढ़ें