बरेली में सांस लेना मुश्किल : यूपी के गाजियाबाद की हवा दिल्ली से भी जहरीली, ठंड का सितम जारी

यूपी के गाजियाबाद की हवा दिल्ली से भी जहरीली, ठंड का सितम जारी
UP Times | symbolic Image

Jan 21, 2024 17:11

यूपी के गाजियाबाद की हवा दिल्ली से भी अधिक जहरीली हो गई है। रविवार सुबह लोगों का सांस लेना मुश्किल हो गया। बरेली शहर के सिविल लाइंस का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 250 के पार पहुंच गया।

Jan 21, 2024 17:11

Bareilly News (साजिद) : यूपी के गाजियाबाद की हवा दिल्ली से भी अधिक जहरीली हो गई है। रविवार सुबह लोगों का सांस लेना मुश्किल हो गया। बरेली शहर के सिविल लाइंस का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 250 के पार पहुंच गया। जिसके चलते खांसी के मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। दुनिया के 100 प्रदूषित शहरों में गाजियाबाद 5 वें स्थान पर है। यहां का AQI-398 था। मेरठ 7 वें स्थान पर आ गया है। जबकि दिल्ली 11 वें स्थान पर है। यहां का AQI-389 है।

न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक
बरेली शहर के AQI में रविवार की दोपहर को कुछ सुधार हुआ है। शहर के सिविल का AQI-201 है। यहां के लोगों का सांस लेना मुश्किल था। सिविल लाइंस का AQI काफी दिनों से बढ़ा हुआ है। जिसके चलते सिविल लाइंस में रहने वालों के साथ ही कारोबार करने वालों को खांसी होने लगी है। सिविल लाइंस का AQI कुतुबखाना ओवर ब्रिज निर्माण के चलते भी बढ़ा हुआ है। 201-AQI के लिए काफी नुकसानदेह है। शहर के सुभाषनगर का AQI-157, और राजेंद्र नगर का AQI-117 है। बरेली में ठंड लगातार अपना सितम ढा रही है। यहां का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक आ गया है। सूरज न निकलने से लोग घरों से नहीं निकल पा रहे हैं। बरेली में एक दो दिन में बारिश की उम्मीद जताई जा रही है।

Also Read

छुट्टा जानवरों के कारण फसलें बर्बाद, सरकार पर ठोस कार्रवाई नहीं करने का आरोप

19 Sep 2024 03:43 PM

बरेली आवारा पशुओं के मुद्दे पर किसानों का प्रदर्शन : छुट्टा जानवरों के कारण फसलें बर्बाद, सरकार पर ठोस कार्रवाई नहीं करने का आरोप

बरेली देहात की मीरगंज तहसील में भारतीय किसान यूनियन टिकैत के पदाधिकारियों ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने आवारा पशुओं को लेकर नारेबाजी की। इसके साथ ही मांगे पूरी न होने पर आंदोलन तक की चेतावनी दी। इसमें महिलाओं ने भी हिस्सा लिया। और पढ़ें