Lucknow News : झांसी के एडीएम-नमामि गंगे एके सिंह का निधन, मेदांता हॉस्पिटल में चिकित्सकों के सामने पड़ा हार्ट अटैक

झांसी के एडीएम-नमामि गंगे एके सिंह का निधन, मेदांता हॉस्पिटल में चिकित्सकों के सामने पड़ा हार्ट अटैक
UPT | Medanta Hospital Lucknow

Sep 19, 2024 18:24

अशोक कुमार सिंह चंदौली के मेढ़ना गांव के रहने वाले थे। उनका अंतिम संस्कार पैतृक गांव में किया जाएगा। अशोक कुमार सिंह वरिष्ठ पीसीएस अधिकारी थे। उन्हें 19 फरवरी 2023 में झांसी में अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे) बनाया गया था। अगले वर्ष जून माह में उनका रिटायरमेंट था।

Sep 19, 2024 18:24

Lucknow News : प्रदेश के झांसी जनपद में अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे एवं ग्रामीण जल आपूर्ति) के पद पर तैनात अशोक कुमार सिंह का गुरुवार को निधन हो गया। उनको पिछले सप्ताह दिल का दौरा पड़ा था। इसके बाद राजधानी के मेदांता हॉस्पिटल में स्टंट डाला गया था। बताया जा रहा है कि वह नियमित चेकअप के लिए बुधवार को लखनऊ आए थे। अस्पताल में पहुंचने के दौरान उन्हें चिकित्सकों के सामने ही दोबारा हार्ट अटैक आ गया। इसके बाद चिकित्सकों ने आनन फानन में उनका इलाज शुरू किया।

अधिकारियों ने जताई संवेदना
चिकित्सक उनकी सेहत पर नजर बनाए हुए थे। लेकिन, उनकी स्थि​ति गंभीर थी। इसी हालत में इलाज के दौरान गुरुवार सुबह उनका निधन हो गया। एके सिंह के निधन की खबर से पीसीएस संवर्ग अन्य अधिकारियों में शोक की लहर दौड़ गई। झांसी जनपद में भी इसकी जानकारी होते ही अधिकारियों कर्मचारियों ने शोक संवेदना व्यक्त की। झांसी के जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने एके सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए परिवार को सांत्वना दी है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शान्ति एवं परिजनों को धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।



अगले साल होना था रिटायरमेंट, एक सप्ताह पहले पड़ा हार्ट अटैक
बताया जा रहा है कि अशोक कुमार सिंह चंदौली के मेढ़ना गांव के रहने वाले थे। उनका अंतिम संस्कार पैतृक गांव में किया जाएगा। अशोक कुमार सिंह वरिष्ठ पीसीएस अधिकारी थे। उन्हें 19 फरवरी 2023 में झांसी में अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे एवं ग्रामीण जल आपूर्ति) बनाया गया था। अगले वर्ष जून माह में उनका रिटायरमेंट था। एक सप्ताह पहले दिल का दौरा पड़ने पर उन्हें पहले झांसी मेडिकल कॉलेज और फिर मेदांता अस्पताल लाया गया। हॉस्पिटल में एंजियोग्राफी होने के बाद स्टंट डाल दिया गया था। इसके बाद उनकी स्थिति में सुधार देखने को मिल रहा था। वह बुधवार को जब लखनऊ पहुंचे तो उनकी स्थिति ठीक थी। इसी दौरान चिकित्सकों के सामने दोबारा दिल का दौरा पड़ना उनके लिए जानलेवा साबित हुआ। मेदांता हॉस्पिटल के चिकित्सकों ने उनका इलाज शुरू किया। लेकिन, एके सिंह की सेहत में सुधार देखने को नहीं मिला और गुरुवार को उनका निधन हो गया।

परिजन शव लेकर पैतृक गांव रवाना
परिजनों की जानकारी पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन अरुण कुमार सिंह और अन्य अधिकारी मेदांता हॉस्पिटल पहुंचे। यहां से उनके पार्थिव शरीर को पैतृक गांव मेढ़ना ले जाया गया। बताया जा रहा है कि एके सिंह के परिवार में उनकी पत्नी और तीन बेटे हैं। शासन के अधिकारियों ने उन्हें सांत्वना दी है।

Also Read

गरीब परिवारों के बच्चों को भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुलभ कराने में जुटी योगी सरकार  

19 Sep 2024 11:22 PM

लखनऊ Lucknow News : गरीब परिवारों के बच्चों को भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुलभ कराने में जुटी योगी सरकार  

योगी सरकार की यह तैयारी सत्र 2025-26 में अलाभित और दुर्बल परवारों के होनहारों को अच्छी और नि:शुल्क शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए है। महानिदेशक स्कूल शिक्षा द्वारा जारी दिशा निर्देश के मुताबिक यह प्रक्रिया चार चरणों में पूरी कराई जाएगी। और पढ़ें