लोकसभा चुनाव को लेकर जहां चुनावी रण में उम्मीदवार नेता उतर चुके हैं, वहीं एक-दूसरे पर जुबानी वार करने से भी गुरेज नहीं कर रहे हैं। साथ ही उम्मीदवारों को लेकर उठा-पटकी भी जोरों पर है। इसी क्रम में बदायूं लोकसभा सीट पर भाजपा उम्मीदवार का...
बदायूं लोकसभा चुनाव : भाजपा प्रत्याशी का सपा पर वार, शिवपाल यादव को बताया गुंडों का सरदार
Apr 05, 2024 17:08
Apr 05, 2024 17:08
Budaun: भाजपा उम्मीदवार दुर्विजय शाक्य का बयान, सपा उम्मीदवार शिव पाल सिंह यादव गुंडों के सरदार हैं। उन्होने संभल के बबराला में मीडिया से वार्ता करते हुए कहा शिवपाल सिंह यादव सही मायनों में गुंडों क़ो संरक्षण देते हैं, वह गुंडों के सरदार हैं प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार… pic.twitter.com/dAxcDqGyYQ
— Uttar Pradesh Times (@UPTimesLive) April 5, 2024
भाजपा उम्मीदवार का सपा पर वार
बदायूं से भाजपा उम्मीदवार दुर्विजय शाक्य संभल के बबराला में मीडिया से बातचीत कर रहे थे। जहां उन्होंने सपा उम्मीदवार शिवपाल सिंह काे लेकर कहा कि शिवपाल सिंह यादव सही मायनों में गुंडों को संरक्षण देते हैं, वह गुंडों के सरदार हैं, प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार गुंडों और माफियाओं को पसंद नहीं करती है। इस सरकार में जीरो टॉलरेंस की नीति है। साथ ही भाजपा उम्मीदवार ने कहा कि चाचा को भतीजे नें फंसा दिया है उन्हें बदायूं में हार दिख गई है, इसलिए वह बेटे क़ो लड़ाना चाहते हैं।
सपा के बार-बार उम्मीदवार बदलने पर साधा निशाना
दुर्विजय शक्य ने कहा कि इस बार भी भारतीय जनता पार्टी चुनाव जीतेगी। समाजवादी पार्टी क्या कह रही है मैं इस पर बात नहीं करूंगा। लेकिन 'मैं यह जानता हूं यह चुनाव देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लड़ा जा रहा है। जनता जनार्दन और आम जनता का उन पर भरोसा है। देश का इंफ्रा स्ट्रक्चर डेवलपमेंट जितना हुआ इतना कभी हुआ नहीं। शवपाल यादव का स्वाभाव गुंडई का है, गुंडा तत्व को हमेशा संरक्षण देते रहे हैं, वो गुंडो के सरदार हैं। गुंडई करेंगे माफियागिरी करेंगे, जैसा करेंगे वैसा भरेंगे।'
Also Read
6 Oct 2024 02:00 AM
जिले के करेली थाना क्षेत्र के गांव बमरोली का रहने वाले 35 वर्षीय मनोज कुमार पुत्र रामरतन मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करता... और पढ़ें