बदायूं में गुजरात के पूर्व सीएम का स्वागत : विजय रुपाणी बोले- लक्ष्मी कमल पर बैठती हैं, पंजे और साइकिल पर नहीं

विजय रुपाणी बोले- लक्ष्मी कमल पर बैठती हैं, पंजे और साइकिल पर नहीं
UPT | गुजरात के पूर्व सीएम विजय रुपाणी ने नमो प्रदर्शनी का उद्घाटन किया

Sep 21, 2024 17:50

शनिवार को गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी का भव्य स्वागत किया गया। भाजपाइयों ने खेड़ा नवादा में उन्हें फूल-माला, ढोल-नगाड़े के साथ सम्मानित किया...

Sep 21, 2024 17:50

Short Highlights
  • बदायूं पहुंचे गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी
  • नमो प्रदर्शनी का किया उद्घाटना
  • भाजपा को बताया विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी 
Budaun News : बदायूं जिले में शनिवार को गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी का भव्य स्वागत किया गया। भाजपाइयों ने खेड़ा नवादा में उन्हें फूल-माला, ढोल-नगाड़े के साथ सम्मानित किया। इसके बाद, वे बदायूं क्लब पहुंचे, जहां स्कूली छात्रों ने बैंड और पुष्पों के साथ उनका स्वागत किया। विजय रुपाणी ने वहां भाजपा द्वारा आयोजित 'नमो प्रदर्शनी' का उद्घाटन किया और इसे अवलोकन किया।

भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी- विजय रुपाणी
बांके बिहारी लॉ कॉलेज में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए विजय रुपाणी ने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। उन्होंने यह भी कहा कि इस पार्टी में एक साधारण चाय बेचने वाला या गरीब का बेटा भी प्रधानमंत्री बन सकता है। उन्होंने भाजपा की लोकतांत्रिक कार्यप्रणाली और सिद्धांत आधारित राजनीति की सराहना की, साथ ही अन्य पार्टियों में जातिवाद और परिवारवाद की आलोचना की।



वोट बैंक की राजनीति करते हैं अन्य दल
रुपाणी ने कहा कि भाजपा का मूल मंत्र अयोध्या में राम, युवाओं को रोजगार, किसानों को उचित मूल्य और महिलाओं का सम्मान है। उन्होंने यह भी बताया कि भाजपा राष्ट्र की भलाई के लिए काम कर रही है, जबकि अन्य दल केवल वोट बैंक की राजनीति करते हैं। उनका मानना है कि मोदी के नेतृत्व में भारत अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजबूती से खड़ा है। उन्होंने यह भी कहा कि लक्ष्मी हमेशा कमल के फूल पर विराजमान होती हैं, कभी पंजा या साइकिल पर नहीं। इसलिए, लोगों से आग्रह किया गया कि वे मोदी और भाजपा के साथ दृढ़ता से खड़े रहें।

पीएम मोदी की उपलब्धियों को गिनाया
बदायूं क्लब में प्रदर्शनी का उद्घाटन करने के बाद, विजय रुपाणी ने वहां उपस्थित लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिछले दस वर्षों की उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी। भाजपा के जिला प्रवक्ता शैलेंद्र मोहन शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री को प्रदर्शनी की सामग्री के बारे में बताया, जिसमें प्रधानमंत्री के कार्यकाल की उपलब्धियों को सचित्र प्रदर्शित किया गया था।

कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित
इस अवसर पर कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे, जिनमें जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, क्षेत्रीय महामंत्री राकेश मिश्रा अनावा, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव, पूर्व सांसद डॉ. संघमित्रा मौर्य, पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य, पूर्व चेयरमैन दीपमाला गोयल, वीरसिंह पाल, मनोज मसीह, सुधीर श्रीवास्तव, एमपी सिंह राजपूत, शारदाकांत शर्मा, विश्वजीत गुप्ता और आशीष शाक्य शामिल थे।

ये भी पढ़ें- शामली के दौरे पर जयंत चौधरी : नवोदय विद्यालय का किया निरीक्षण, बेहतर सुविधाओं का आश्वासन

Also Read