सीएम योगी के मंच पर रोती नजर आई संघमित्रा मौर्य : भाजपा ने बदायूं से काटा टिकट, दुर्विजय शाक्य को बनाया फाइनल प्रत्याशी

भाजपा ने बदायूं से काटा टिकट, दुर्विजय शाक्य को बनाया फाइनल प्रत्याशी
UPT | बदायूं सांसद संघमित्रा मौर्य

Apr 02, 2024 15:52

बदायूं में सीएम योगी आदित्यनाथ के आगमन से पहले संघमित्रा मौर्य की आंखों से आंसू झलक पड़े। बदायूं में मंगलवार को आयोजित भाजपा के प्रबुद्ध सम्मेलन में भाषण देने से पहले मंच पर संघमित्रा मौर्य अपने आंसू छिपा न सकी...

Apr 02, 2024 15:52

Budaun News : बदायूं में सीएम योगी आदित्यनाथ के आगमन से पहले संघमित्रा मौर्य की आंखों से आंसू झलक पड़े। बदायूं में मंगलवार को आयोजित भाजपा के प्रबुद्ध सम्मेलन में भाषण देने से पहले मंच पर संघमित्रा मौर्य अपने आंसू छिपा न सकी। बदायूं से सांसद रही स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी संघमित्रा मौर्य का टिकट अभी-अभी कटा है। भाजपा ने संघमित्रा मौर्य का टिकट काटकर दुर्विजय शाक्य को दिया है।

छुपा न सकी अपना दर्द
अनुमान लगाया जा रहा है कि बदायूं से टिकट कटने पर संघमित्रा मौर्य की आंखों में आंसू आ गए। टिकट न मिलने का दर्द उनके चेहरे पर साफ दिखाई दे रहा था। संघमित्रा मौर्य मंच पर माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाबो देवी के पास बैठी रोती नजर आई। हालांकि बाद में उन्होंने भाषण दिया और दुर्विजय शाक्य को जिताने की भी अपील की। इसी बीच सीएम योगी बदायूं कार्यक्रम में पहुंचे। बदायूं पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ
बदायूं प्रबुद्ध सम्मेलन में सीएम योगी आदित्यनाथ शामिल होने पहुंचे और लोगों का अभिवादन किया। सीएम ने कहा कि हम सब नए भारत के नए उत्तर प्रदेश के बदायूं में इसलिए आए हैं ताकि 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों को आपका आशीर्वाद प्राप्त हो सके। तीसरे चरण के मतदान में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी दुर्विजय शाक्य और आंवला से प्रत्याशी धर्मेन्द्र कश्यप के चुनाव प्रचार से पहले प्रबुद्ध जनों से आह्वान करने मुझे बदायूं आना पड़ा। सीएम ने कहा कि मोदी जी का संकल्प है विकसित भारत का। विकसित भारत के संकल्प के साथ मोदी जी को मजबूत करना है। विकसित भारत के लिए विकसित उत्तर प्रदेश जरूरी है और विकसित उत्तर प्रदेश के लिए विकसित बदायूं भी आवश्यक है।

Also Read

मुफ्त राशन के लिए पात्र श्रमिकों की पहचान प्रक्रिया शुरू

27 Jul 2024 08:09 AM

बरेली बरेली में ई-श्रम कार्डधारकों का सर्वे : मुफ्त राशन के लिए पात्र श्रमिकों की पहचान प्रक्रिया शुरू

इस अभियान में राजस्व विभाग, नगर निगम और स्थानीय निकायों की टीमें शामिल हैं, जो लगभग चार लाख पंजीकृत श्रमिकों के आवेदनों का सत्यापन कर रही हैं। यह कदम शासन के उस निर्देश... और पढ़ें