अटकलों पर लगाया विराम : टिकट कटने के बाद जानिए संघमित्रा का प्‍लान, बोलीं- पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की...

टिकट कटने के बाद जानिए संघमित्रा का प्‍लान,  बोलीं- पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की...
UPT | संघमित्रा मौर्या

Apr 10, 2024 12:49

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी की बैठक में पहुंची संघमित्रा ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि किन परिस्थितियों में उन्होंने यह कहा...

Apr 10, 2024 12:49

Budaun News : बदायूं की मौजूदा सांसद डॉ. संघमित्रा मौर्या पिता स्वामी प्रसाद मौर्य के एक बयान के बाद से चर्चा में छाई हुई है। दरअसल स्वामी प्रसाद ने कहा था कि मुझे संघमित्रा को अपने बेटी कहने में शर्म आती है। जिसे लेकर अब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी की बैठक में पहुंची संघमित्रा ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि किन परिस्थितियों में उन्होंने यह कहा था। राजनीति और परिवार दोनों अलग है, दोनों में संतुलन बनाकर चलने की कोशिश कर रही हूं।

‘शीर्ष नेतृत्व का मानेंगी फैसला’
इसके अलावा संघमित्रा मौर्य ने मैनपुरी से चुनाव लड़ने की अटकलों पर विराम लगाते हुए कहा कि भाजपा में महिलाओं का पूरा सम्मान होता है, इसलिए पिछले चुनाव में उन्हें पार्टी ने संसद भेजा था। शीर्ष नेतृत्व का आदेश होगा तो मैनपुरी से चुनाव लड़ूंगी और वहां भी कमल खिलेगा।

भूपेंद्र चौधरी ने सपा पर बोला हमला
बता दें कि मंगलवार को बदायूं पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने पार्टी कार्यालय पर पदाधिकारियों के साथ एक बैठक की। जिसमें चुनावी रणनीति पर चर्चा हुई। कार्यालय पर इस दौरान कुछ लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने भी मीडिया वार्ता करते हुए शिवपाल यादव पर हमला बोला। जिसमें कहा कि सपा सरकार में गुंडागर्दी, भृष्टाचार व्याप्त था और पूरा प्रदेश दंगाइयों के हवाले था। सपा के लोग दंगाइयों के साथ थे।

Also Read

अखिलेश यादव की नेतृत्व में 43 सीटें जीतकर यूपी में ऐतिहासिक प्रदर्शन

4 Oct 2024 05:15 PM

बरेली सपा का 32वां स्थापना दिवस : अखिलेश यादव की नेतृत्व में 43 सीटें जीतकर यूपी में ऐतिहासिक प्रदर्शन

समाजवादी पार्टी (सपा) का आज यानी शुक्रवार को 32 वा स्थापना दिवस है। पार्टी की स्थापना 4 अक्टूबर 1992 को पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव ने की थी... और पढ़ें