बरेली देहात के सिरौली थाना क्षेत्र के छाऊ नगला गांव निवासी चेतन (26 वर्ष) की सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक फोटो ग्राफर था। उसकी मौत...
Bareilly News : फोटोग्राफर की बदायूं में मौत, घर में मचा कोहराम, वाहन की तलाश में जुटी पुलिस
Oct 20, 2024 22:34
Oct 20, 2024 22:34
बहन से किया था वादा, तीन दिन बाद आऊंगा
मृतक चेतन बदायूं के लखनपुर गांव निवासी बहन विमलेश के घर से लौट रहा था। इसी दौरान हादसा हो गया। मृतक ने बहन विमलेश से तीन दिन बाद आने का वादा किया था। मगर, लौटने के दौरान रामनगर और मऊ के बीच वाहन ने टक्कर मार दी। जिसके चलते यह घटना हो गई। इसके बाद से परिवार में कोहराम मच गया। उसकी पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के पिता लक्ष्मण प्रसाद ने पुलिस को तहरीर दी है। मगर, पुलिस। वाहन की तलाश में जुटी है। इसको लेकर रास्ते की दुकानों के सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला गया।
ये भी पढ़ें : Ballia News : दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, होटल सील
दिल्ली में फोटोग्राफर की दुकान
चेतन की दिल्ली में फोटो ग्राफर की दुकान है। वह दशहरा पर घर लौटा था। मगर, यह हादसा हो गया। हालांकि, उसको शनिवार को दिल्ली लौटना था, लेकिन परिजनों ने बहन से मिलकर जाने की बात कही। वह रविवार को बहन के घर गया था। वहां से लौटने के दौरान यह हादसा हो गया। इससे गांव के तमाम लोग घटनास्थल पर पहुंचे। इसके साथ रिश्तेदार भी आ गए। घटनास्थल पर पहुंची बहन भाई का शव देखकर बेहोश हो गई।
ये भी पढ़ें : Raebareli News : प्लांट पर दूध का ट्रक लेकर आए ड्राइवर की संदिग्ध मौत, हत्या और दुर्घटना में उलझी पुलिस
Also Read
21 Oct 2024 11:10 PM
एसएसपी का सर्राफा बाजार की सुरक्षा पर खास फोकस है। क्योंकि दीपावली पर बड़ी संख्या में ज्वेलरी की खरीदारी होती है। इसके साथ ही व्यापारियों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने को कहा गया है। और पढ़ें