क्षत्रिय करणी सेना का बड़ा ऐलान : लॉरेंस बिश्नोई के एनकाउंटर के लिए किया 1.11 करोड़ रुपये का इनाम घोषित

लॉरेंस बिश्नोई के एनकाउंटर के लिए किया 1.11 करोड़ रुपये का इनाम घोषित
UPT | क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राज शेखावत

Oct 22, 2024 01:45

लॉरेंस बिश्नोई भारत के कई गंभीर आपराधिक मामलों में शामिल है और पंजाब-हरियाणा में एक बड़े आपराधिक गिरोह का नेतृत्व करता है। उसके खिलाफ हत्या, अपहरण, रंगदारी, और अन्य संगीन अपराधों के कई मामले दर्ज हैं।

Oct 22, 2024 01:45

New Delhi News : गुजरात के गांधीनगर में क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राज शेखावत ने कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के एनकाउंटर के लिए 1,11,11,111 रुपये के इनाम की घोषणा की है। यह इनाम उस पुलिसकर्मी को दिया जाएगा जो लॉरेंस बिश्नोई का एनकाउंटर करेगा। करणी सेना ने यह भी कहा है कि वह एनकाउंटर करने वाले पुलिसकर्मी की सुरक्षा सुनिश्चित करेगी।
लॉरेंस बिश्नोई भारत के कई गंभीर आपराधिक मामलों में शामिल है और पंजाब-हरियाणा में एक बड़े आपराधिक गिरोह का नेतृत्व करता है। उसके खिलाफ हत्या, अपहरण, रंगदारी, और अन्य संगीन अपराधों के कई मामले दर्ज हैं। 2018 में सलमान खान को जान से मारने की धमकी देकर वह राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियों में आया था। धमकी काले हिरण शिकार मामले से संबंधित थी, जिसमें बिश्नोई समुदाय की नाराजगी सामने आई थी।

बिश्नोई जेल में रहते हुए भी अपनी आपराधिक गतिविधियों को संचालित कर रहा है और उसका नेटवर्क विभिन्न राज्यों में फैला हुआ है। पुलिस और कानून व्यवस्था के लिए वह एक बड़ी चुनौती बना हुआ है। कई बार गिरफ्तार होने के बावजूद वह बार-बार अपने आपराधिक कृत्यों में लिप्त पाया गया है। 

Also Read