Bareilly News : बारिश से सड़कों पर सैलाब, घरों तक पहुंचा पानी, धंसने लगीं सीवर लाइन, जानें सड़क पर क्यों उतरे डीएम...

बारिश से सड़कों पर सैलाब, घरों तक पहुंचा पानी, धंसने लगीं सीवर लाइन, जानें सड़क पर क्यों उतरे डीएम...
UPT | अफसरों ने निरीक्षण किया।

Jul 04, 2024 01:29

बरेली में बुधवार सुबह से तेज बारिश हो रही है। जिसके चलते मौसम काफी सुहावना हो गया है। मगर, बारिश से स्मार्ट सिटी की सड़कों पर सैलाब आ गया है। यह पानी घरों के बेडरूम तक पहुंच गया है। इससे लोग काफी परेशान हैं।

Jul 04, 2024 01:29

Bareilly News : यूपी के बरेली में बुधवार सुबह से तेज बारिश हो रही है। जिसके चलते मौसम काफी सुहावना हो गया है। मगर, बारिश से स्मार्ट सिटी की सड़कों पर सैलाब आ गया है। यह पानी घरों के बेडरूम तक पहुंच गया है। इससे लोग काफी परेशान हैं। जलभराव को लेकर लोग नगर निगम से लेकर प्रशासन के अफसरों तक से शिकायत कर रहे हैं, लेकिन लोगों ने आरोप लगाया है कि कहीं कोई सुनवाई नहीं है।

जल भराव से लोग परेशान
हालांकि, डीएम अफसरों के साथ सड़क पर उतर गए हैं। उन्होंने जल भराव की समस्या से निपटने के साथ ही किसी तरह का हादसा न होने को लेकर दिशा निर्देश दिए हैं। बुधवार सुबह 3 बजे से हवा के साथ तेज बारिश शुरू हुई थी। यह बारिश शहर से लेकर देहात तक में जमकर हुई है। इससे तापमान में काफी कमी आई है। जिसके चलते लोगों को काफी राहत मिली। मगर, जल भराव से लोग परेशान हैं। बारिश का पानी मोहल्लों के साथ ही घरों तक पहुंच गया है। मूसलाधार बारिश के बाद सड़कें पानी में डूब चुकी हैं। इसके साथ ही सुभाष नगर पुलिया के नीचे भी पानी भरने से राहगीरों को दिक्कत हो रही है। शहर के जोगी नवादा, सुरेश शर्मा नगर, मढ़ीनाथ, नेकपुर, पुराना शहर, जगतपुर, स्वाले नगर आदि में जगह-जगह पानी भरा हुआ है। यहां से लोगों का गुजरना काफी मुश्किल है।

तापमान में आई कमी, मिली राहत
बारिश के चलते तापमान में काफी कमी आई है। तेज हवा चलने के बाद न्यूनतम तापमान 20 डिग्री तक पहुंच गया है, तो वहीं अधिकतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस है। सुबह में तेजी के साथ तापमान नीचे आया था। बरेली में 13 जून से बारिश शुरू हुई है। इसके बाद से लगातार बारिश हो रही है।

बारिश के चलते स्कूलों की छुट्टी 
बुधवार सुबह तेज बारिश को देखते हुए प्रशासन ने अचानक छुट्टी घोषित कर दी। मगर, तब तक अधिकतर शिक्षक और छात्र छात्राएं स्कूल पहुंच चुके थे। यह छुट्टी एक दिन की की गई है। हालांकि बारिश की अभी और भी उम्मीद जताई जा रही है।

बारिश से धंसी सीवर लाइन
बारिश के चलते जगह-जगह जल भराव है। इसके साथ ही सीवर की लाइन धंस गई हैं। सड़कों पर गड्ढे हो गए हैं। इन गड्ढों में गिरकर लोग घायल हो रहे हैं। यह गड्डे बारिश के पानी में नजर नहीं आ रहे हैं।

बारिश के चलते बत्ती गुल 
तेज हवा के साथ बारिश से आधे शहर की बिजली गुल हो गई। सीबीगंज स्थित 33 केवी लाइन में अचानक फाल्ट से बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बिजली विभाग के कर्मचारी बारिश में फॉल्ट तलाश करने की कोशिश में जुटे रहे। मगर, दोपहर तक यह फाल्ट नहीं मिला। जिसके चलते शाम तक बिजली आपूर्ति ठप थी। 

डीएम ने लिया शहर का जायजा 
बारिश के बाद डीएम रविंद्र कुमार ने जल भराव की स्थिति का जायजा लिया। उनके साथ नगर आयुक्त निधि गुप्ता वत्स, सिटी मजिस्ट्रेट राजीव कुमार शुक्ला आदि भी मौजूद थे। डीएम ने सुभाष नगर, मढ़ीनाथ समेत शहर के कई इलाकों में जल भराव की स्थिति को देखा। इसके साथ ही बारिश के दौरान पेड़ गिरने से सड़क बंद न हो। इसके लिए संबंधित विभागों को दिशा निर्देश दिए।

Also Read

गर्भवती महिला को चारपाई पर लेटाकर पहुंचाया, सरकारी दावों की खुली पोल

6 Jul 2024 07:59 PM

शाहजहांपुर गड्ढे के कारण गांव में नहीं घुस पाई एंबुलेंस : गर्भवती महिला को चारपाई पर लेटाकर पहुंचाया, सरकारी दावों की खुली पोल

बंडा ब्लॉक के उदरा गांव में एक गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा के दौरान भारी मुसीबत का सामना करना पड़ा। गांव तक पक्की सड़क न होने के कारण, महिला को चारपाई पर लेटाकर दो किलोमीटर तक ले जाया गया, जहां एंबुलेंस उसका इंतजार कर रही थी। और पढ़ें